जगदलपुर, (mediasaheb.com) छत्तीसगढ़ में बस्तर पुलिस ने आज नगरनार इलाके में 2 लोगों से 16 लाख रूपये
मूल्य का 3 क्विंटल
गांजा जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
नगर पुलिस अधीक्षक हिमसागर सिदार ने
बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर एक ट्रक को धनपूंजी के पास रोका गया और ट्रक की
तलाशी ली। इस दौरान ट्रक के निचले हिस्से में तीन क्विंटल 20 किलो
गाँजा जप्त किया गया। जप्त गॉँजा का अनुमानित बाजार मूल्य 16 लाख रूपये
बताया गया है। मादक पदार्थ की तस्करी करने के आरोप में हरियाणा निवासी इरसाद खान (33) और
मुस्तकीम खान (19) को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ
एनडीपीएस की धाराओ के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया
है।(वार्ता)|(thestates.news)
Previous Article#बॉलीवुड_एक्टर_सुशांत_सिंह_राजपूत ने की आत्महत्या
Next Article हाथी की मृत्यु पर 4 वन अधिकारी निलम्बित

