मुंबई में अपने घर में लगाई फांसी
मुंबई (mediasaheb.com ) बॉलीवुड से एक बहुत ही सनसनी खबर सामने आई है, मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (#Sushant_singh_Rajput) का शव मुंबई (बांद्रा ) के उनके निवास में मिला | उनका जन्म 21 जनवरी 1986 को बिहार के पटना में हुआ था वे 34 साल के थे|
कहा जा रहा है की , सुशांत के कुछ दोस्त भी उनके घर पर थे, उनके कमरे के दरवाजे को जब तोड़ा गया तो रूम में सुशांत फांसी के फंदे से लटके पाए गए , पुलिस (#Police) की रिपोर्ट के अनुसार वे पिछले कुछ महीनों से डिप्रेशन से गुजर रहे थे, वे शिक्षा के क्षेत्र इंजीनियरिंग की पढाई की थी और काफी संघर्ष कर के यहा तक पहुचे थे |
सुशांत राजपूत ने टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता से अभिनय शुरू किया , उनकी पहली फिल्म “कई पूछे” थी और कई सुपरहिट फिल्मो में M S धोनी, केदारनाथ ,छिछोरे जैसी फिल्मो में सुशांत ने काफी शानदार अभिनय किया था, वे बड़े कामयाब कलाकार थे |

