प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रभारी सचिव डाॅ. चंदन यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम रहेंगे उपस्थित
रायपुर (media saheb.com) |14 अक्टूबर 2021 गुरूवार को दोपहर 12 बजे प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय, राजीव भवन, रायपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अतिआवश्यक महत्वपूर्ण बैठक आहुत किया गया है।
इस अवसर पर बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी सचिव डाॅ. चंदन यादव एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।(For English News : thestates.news)


