- श्री ऋषभदेव मंदिर सदरबाजार में सजे भव्य 25वें नवकार दरबार में अनुष्ठानों की श्रृंखला
– आठ दिवसीय 64 प्रकारी पूजा का पंचम दिवस, - लोढ़ा वींग्स भक्ति मंडल ने दी संगीतमयी भक्तिपूर्ण प्रस्तुति
रायपुर(media saheb.com) । श्रीऋषभदेव मंदिर सदरबाजार में सजे 68 दिवसीय भव्य 25वें श्रीनवकार दरबार के समापन महोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को 64 प्रकारी पूजा के पंचम दिवस आयुष्य कर्म निवारक पूजा विधिविधान एवं मंत्रोच्चार के साथ भक्तिभाव से संपन्न हुई। आचार्यश्री जिनकविंद्र सागरजी महाराज साहब रचित 64 प्रकारी पूजन विधि के अनुसार नवकार जपेश्वरी साध्वीवर्या शुभंकराश्रीजी महाराज साहब एवं शिष्या साध्वी मंडल के मार्गदर्शन में यह महापूजन लोढ़ा वींग्स भक्ति मंडल रायपुर ने संगीतमय भजनों के भावोल्लास से कराया। साथ ही लाभार्थी गौतमचंद, राजमल, शैलेष, सुयश, भरत, यश, श्रेयश, वीर संकलेचा परिवार रायपुर सहित सुश्रावकों ने स्वर्णमयी समवशरण में विराजित जिनेश्वर अरिहंत परमात्मा की प्रतिमा पर बारी-बारी से जल, चंदन, पुष्प, धूप, दीप दर्शन, अक्षत, नैवेद्य, फल आदि पूजन सामग्री अर्पित की गई। श्रीनवकार दरबार के संयोजक हरीश डागा ने बताया कि इस पावन प्रसंग पर रात्रि 8.45 से ज्ञानवल्लभ पाठशाला के विद्यार्थियों द्वारा एक शाम बच्चों के नाम यह धर्म-संस्कृति पर आधारित प्रेरक प्रस्तुति दी गई।
चैबीस घंटे का अखंड नवकार जाप आरंभ
श्री जैन श्वेताम्बर चातुर्मास समिति के अध्यक्ष विमलचंद मालू ने बताया कि प्रतिदिन दरबार में रात्रि 8.15 से 9.15 तक विभिन्न लाभार्थी परिवारों द्वारा एक घंटे के नवकार जाप के अतिरिक्त आज सोमवार से ही नौ दिवसीय 24 घंटे का अखण्ड नवकार जाप भी प्रारंभ हुआ। जिसमें श्रद्धालुजन अपनी अनुकूलता अनुसार अधिकाधिक जाप कर रहे हैं। प्रातः से संध्याकाल तक महिला वर्ग द्वारा और रात्रिकालीन जाप पुरूष वर्ग द्वारा किया जा रहा है। चैबीस घंटों में से जो श्रद्धालु 9 घंटे जाप करेंगे उन्हें विशिष्ट उपहार-कूपन दिए जाएंगे। प्रतिदिन के एक घंटे के सामूहिक जाप की व्यवस्था भी यथावत जारी रहेगी। नौ घंटे के विशिष्ट मास्टर कूपन पर सोने की चेन का उपहार रखा गया है। इसके अतिरिक्त अन्य बम्पर पुरस्कारों सहित प्रतिदिन एक घंटे के जाप में सम्मिलित श्रद्धालुओं को भी उपहार कूपन दिए जा रहे हैं, जिन पर 68 उपहारों समेत एक बम्पर पुरस्कार भाग्यशाली जाप साधकों को प्राप्त होगा।
आज नाम कर्म निवारक पूजा
श्री जैन श्वेताम्बर चातुर्मास समिति के अध्यक्ष विमलचंद मालू, सचिव अभिषेक, निलेश गोलछा, प्रचार-प्रसार प्रभारी तरूण कोचर ने बताया कि मंगलवार, 12 अक्टूबर को प्रातः 9.30 बजे से नाम कर्म निवारक पूजा होगी। जिसके लाभार्थी रहेंगे- हरखचंद राजेश कुमार बैदमुथ परिवार बालाघाट। पूजा में संगीतमयी भजनों की प्रस्तुति श्रीसंभव महिला मंडल रायपुर द्वारा दी जाएगी। वहीं रात्रि 8.45 से नवकार दरबार के सांस्कृतिक-धार्मिक मंच पर समृद्धि महिला मंडल द्वारा मंचीय प्रस्तुति सत्संग से जीवन का उत्कर्ष का आयोजन होगा।(For English News : thestates.news)

