नयी दिल्ली (mediasaheb.com) केंद्रीय
मंत्रिमंडल ने सार्वजनिक क्षेत्र के 10 बैंकों को
मिलाकर चार बैंक बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी की अध्यक्षता में बुधवार को यहां
हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।
बैठक के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यहां एक
संवाददाता सम्मेलन में बताया कि बैंकों के विलय के बेहतर परिणाम सामने आये है।
विजया बैंक, देना बैंक और बडौदा बैंक के विलय से
उपभोक्ताओं लाभ हुआ है और ऋण वितरण का समय 27 दिन से
घटकर 11 दिन रह गया है।
उन्होेंने बताया कि ओरियंटल बैक ऑफ कॉमर्स और युनाईटेड बैंक
ऑफ इंडिया का पंजाब नेशनल बैंक में विलय होगा। सिंडीकेट बैंक को केनारा बैंक में
मिला दिया जाएगा। आंध्रा बैंक और कार्पोरेशन बैंक का विलय युनियन बैंक ऑफ इंडिया
में किया जाएगा। इलाहाबाद बैंक को इंडियन बैंक में मिलाया जाएगा। बैंकों का विलय
एक अप्रैल 2020 से प्रभावी होगा।(वार्ता)
Friday, June 26
Breaking News
- भारत ने रोका सिंधु का पानी, संकट में घिरा पाकिस्तान; बाढ़ आते ही बदली कहानी, अब सिंधु सभ्यता का सहारा क्यों?
- CRED के पास करोड़ों यूजर्स का डेटा, क्या मार्क जुकरबर्ग को मिलेगा एक्सेस? उठे बड़े सवाल
- सिंगापुर में फंसे सैकड़ों भारतीय कामगार, कंपनियों पर सैलरी और आवास हड़पने के आरोप
- जनगणना से तय होगी विकास की नई दिशा, योजनाओं से लेकर प्रतिनिधित्व तक पड़ेगा बड़ा असर
- परिवहन सचिव ने बस संचालकों और अधिकृत वेंडरों के साथ की समीक्षा बैठक
- ‘पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण नहीं’ : बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले ने साफ की कानूनी स्थिति
- MP ट्रांसको का बड़ा कदम, वेंडर-फ्रेंडली पोर्टल लॉन्च; बिल से भुगतान तक होगी रियल-टाइम ट्रैकिंग
- 65वीं राष्ट्रीय अंतर्राज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नितिका आकरे ने जीता कांस्य पदक
- AMCA प्रोजेक्ट में नया संकट, अमेरिकी इंजन की कीमत दोगुनी से ज्यादा; दूसरे विकल्प की तलाश
- आपातकाल दिवस पर भोपाल में बड़ा आयोजन, 2 हजार मीसाबंदी परिवारों का होगा सम्मान


