मुंबई (mediasaheb.com) देश में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ने से घरेलू
शेयर बाजारों में निवेश धारणा बुधवार को कमजोर हुई और बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 214.22 अंक यानी 0.55 फीसदी
टूटकर 38,409.48 अंक पर
तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 49.10 अंक यानी 0.43 प्रतिशत की लुढ़ककर 11,254.20 अंक पर आ
गया।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज बताया कि देश में 28 व्यक्तियों में अब तक कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ के
संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इससे शुरुआती कारोबार में बढ़त में रहने वाला शेयर
बाजार लाल निशान में चला गया। सूचना प्रौद्योगिकी, टेक और
स्वास्थ्य क्षेत्र को छोड़कर अन्य सभी समूहों के सूचकांक गिरावट में रहे। रियलिटी, बैंकिंग और वित्त क्षेत्र की कंपनियों में दो प्रतिशत या
ज्यादा की गिरावट रही।
सेंसेक्स 92.02 अंक की
तेजी के साथ 38,715.72 अंक पर
खुला। शुरुआती कारोबार में यह 38,791.70 अंक पर
पहुँच गया। लेकिन जैसे ही स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्द्धन ने कोरोना वायरस के 28 मामलों की पुष्टि की सूचना दी शेयर बाजार में बिकवाली शुरू हो
गयी। सेंसेक्स 37,846.10 अंक तक
उतर गया। अंत में यह गत दिवस की तुलना में 0.55 प्रतिशत
की गिरावट के साथ 38,409.48 अंक पर
बंद हुआ।
मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में भी बिकवाली रही। बीएसई
का मिडकैप 1.61 प्रतिशत लुढ़ककर 14,526.63 अंक पर बंद हुआ। स्मॉलकैप भी 1.61 फीसदी की गिरावट के साथ 13,552.43 अंक पर आ
गया।
बीएसई में 2,534 कंपनियों
के शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें 1,713 कंपनियों
के शेयरों में गिरावट और 547 के शेयरों में तेजी रही जबकि 130 कंपनियों के शेयर दिन भर के उतार-चढ़ाव बाद अंतत: अपरिवर्तित
रहे।
निफ्टी 48.05 अंक की
तेजी के साथ 11,351.35 अंक पर
खुला। इसका दिवस का उच्चतम स्तर 11,356.60 अंक और
निचला स्तर 11,082.15 अंक रहा।
अंत में यह मंगलवार की तुलना में 49.10 अंक उतरकर
11,254.20 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 50 में से 28 कंपनियों
के शेयर गिरावट में और शेष 22 के बढ़त
में रहे।(वार्ता)
Tuesday, August 18
Breaking News
- सिंह राशि में अस्त होंगे बुध, अगले 30 दिन इन 4 राशियों के लिए रहेंगे बेहद शुभ
- पान मसाला विज्ञापन पर मुकेश खन्ना ने शाहरुख, अजय और टाइगर को लगाई फटकार
- मंत्री लखन लाल का कलेक्टर को पत्र, ‘NH की प्रभावित जमीन छोड़ बाकी की रजिस्ट्री खोलें’
- MP Weather Alert: रीवा-बालाघाट समेत 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बरगी बांध के 9 गेट खुले; नर्मदा घाटों पर चेतावनी
- Rishabh Pant Record: टेस्ट में सबसे तेज 100 छक्के, पंत ने तोड़ा एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड
- दिल्ली में बदलेगा सरकारी कर्मचारियों का अटेंडेंस सिस्टम, फेस रिकग्निशन और रियल टाइम लोकेशन से होगी हाजिरी
- KRAFTON ने किया BGMI Lite का ऐलान, साल के अंत तक होगा लॉन्च
- टी20 के बाद रेड बॉल क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी की अग्निपरीक्षा, दलीप ट्रॉफी में दिखेगा नया अंदाज
- कोटा में आज से दौड़ेंगी पीएम ई-बसें, पहले चरण में 10 बसों से शुरुआत; किराया ₹10 से
- काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर की शादी की खबरों से बढ़ा बज, जानें डिटेल


