स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा, पर्यावरण जुड़े आयोजनों में बढ़ रहा है लोगो का आकर्षण
रायपुर, (media saheb.com) 2 अक्टूबर, राष्ट्र पिता बापू महात्मा गाँधी जी की 152 वी जयंती के अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन और स्मार्ट सिटी मिशन, के अंतर्गत एकीकृत यातायात प्रबंधन प्रणाली की उपयोगिता के संबंध में आम लोगों को अवगत आयोजित अमृत महोत्सव की धूम आज भी ज़ोरो पर है। लोगो का उत्साह आज भी प्रथम दिन की तरह ही बना हुआ है इस कार्यक्रम के तहत पिछले दिनों ओपन स्ट्रीट इवेंट, महिला साइकिलिंग एवं वॉकिंग इवेंट, हेरिटेज वॉक से सीधे लाइव प्रसारण के साथ ही साइकिलिंग, जूनियर साइकिल चैंपियंस, ओपन स्ट्रीट जैसे इवेंट आयोजित किये गए जहाँ आम लोगों को स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा, पर्यावरण व ऐतिहासिक विरासत से जोड़ने हेतु प्रेरित किया गया और किया जा रहा है।
अगर आप भी स्मार्ट सिटी को लेकर जागरूक है और जानना चाहते है आपकी अपनी स्मार्ट सिटी रायपुर के इंट्रीग्रेटेड कमांड एंड कण्ट्रोल सेण्टर यानि आई सी सी सी के बारे में तो आप आज भी जुड़ सकते है इस आयोजन के साथ तो चलिए साथ चलते है और स्मार्ट सिटी के स्वागत और सम्मान में एक कदम बढ़ाते है। (For English News : thestates.news)


