लोगो ने जाना स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा, पर्यावरण जुड़े आयोजनों के बारे में
रायपुर, (media saheb.com) आज़ादी का असल महत्त्व समझने के लिए और लोगो में स्वस्थ, शिक्षा, सुरक्षा, पर्यावरण और अपने शहर के प्रति कर्तव्यों को जागरूक करने बावत आयोजित आज़ादी के अमृत महोत्सव का विशेष आयोजन किया गया। इस दौरान भारत मिशन और स्मार्ट सिटी मिशन, के अंतर्गत एकीकृत यातायात प्रबंधन प्रणाली की उपयोगिता के संबंध में आम लोगों को अवगत कराया गया 2 अक्टूबर, राष्ट्र पिता बापू महात्मा गाँधी जी की 152 वी जयंती के अवसर पर आयोजित अमृत महोत्सव का आगाज़ ज़ोरों पर रहा। लोगो ने बड़े उत्साह और उमंग के साथ आयोजित गतिविधियों में हिस्सा लिया जहाँ ओपन स्ट्रीट इवेंट, महिला
साइकिलिंग एवं वॉकिंग इवेंट, हेरिटेज वॉक से सीधे लाइव प्रसारण के साथ ही साइकिलिंग, जूनियर साइकिल चैंपियंस, ओपन स्ट्रीट जैसे इवेंट आयोजित किये गए साथ ही शहर की जनता को पर्यावरण व ऐतिहासिक विरासत से जोड़ने हेतु प्रेरित किया गया और साथ ही लोगो ने जाना स्मार्ट सिटी रायपुर और नया रायपुर के इंट्रीग्रेटेड कमांड एंड कण्ट्रोल सेण्टर यानि आई सी सी सी के बारे में और जाना रोचक तरीकों शहर और यातायात से जुड़े नियमों के बारे में।(For English News : thestates.news)


