मुंबई, (media saheb.com) बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी सिल्वर स्क्रीन पर भगवान श्री राम की मां कौशल्या का किरदार निभाती नजर आ सकती है।
तान्हाजी के निर्देशक ओम राउत फिल्म आदिपुरूष बनाने जा रहे हैं। फिल्म में दक्षिण भारतीय फिलमें के सुपरस्टार प्रभास और सैफ अली खान की मुख्य भूमिका है। 3D तकनीक पर आधारित यह फिल्म रामायण की कहानी पर आधारित है। इसमें प्रभास, प्रभु श्रीराम के किरदार में दिखने वाले हैं, जबकि सैफ अली खान लंकेश के किरदार में दिखेंगे। फिल्म में कृति सेनन के सीता का किरदार निभाने को लेकर भी चर्चाएं हैं। अब इस फिल्म में हेमा मालिनी के जुड़ने की खबर सामने आ रही हैं।
चर्चा है कि हेमा मालिनी, ओम राउत की इस फिल्म में प्रभास की मां के रोल में दिखने वाली हैं। हेमा इस फिल्म में कौशल्या का किरदार निभा सकती हैं। इस मेगा बजट फिल्म को ओम राउत T-सीरीज के मालिक भूषण कुमार के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है। इस फिल्म को हिंदी,
तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं के अलावा और भी भाषाओं में बनाने की तैयारी है।(वार्ता) (the states. news)
Saturday, June 20
Breaking News
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 जून को हाथरस में करेंगे जनसभा, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त
- निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा का रखें ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- योग : स्वस्थ मानवता, संतुलित प्रकृति और सतत भविष्य का आधार- राजेन्द्र शुक्ल
- ड्रोन दीदी अभियान से कृषि क्षेत्र में तकनीक और मातृशक्ति का होगा सशक्त संगम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- राष्ट्रपतिमुर्मु के मुख्य आतिथ्य में जबलपुर में होगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
- NEET-UG परीक्षार्थियों को राहत, रांची से दो स्पेशल ट्रेनें चलेंगी
- ट्रंप ने नेतन्याहू को बताया “योद्धा पीएम”, लेबनान युद्ध और ईरान विवाद के बीच रिश्तों में तनाव
- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT जांच तेज, प्रारंभिक रिपोर्ट जल्द CM योगी को सौंपी जाएगी
- संजय राउत का शिंदे गुट पर तीखा हमला, ‘कुत्ते वाले’ बयान से बढ़ा विवाद

