नई दिल्ली
(media saheb.com) कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्र्रा ने सरकार पर किसानों को कुचलने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि जिस तरह से पुलिस किसानों को रोकने के लिए काम कर रही है उसे देखते हुए लगता है कि मोदी सरकार ने अपने लोगों के विरुद्ध ही मोर्चा खोल दिया है।
श्री गांधी ने कहा ‘मोदी सरकार का काम करने का तरीका है-उनको चुप कर दो, उनको किनारे कर दो, उनकों जमकर कुचल दो। पुल बनाओ लेकिन दीवार मत चिनो।”
इसके साथ ही उन्होंने एक खबर भी पोस्ट की है जिसमें लिखा है कि सरकार ने किसानों के बीच संवाद और एकता के लिए बनाए गए सभी ट्वीटर एकाउंट बद कर दिए हैं।
श्रीमती वाड्रा ने सवाल किया कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के साथ युद्ध कर रहे हैं। उन्होंने सवाल किया और कहा “प्रधानमंत्री जी, अपने किसानों से ही युद्ध।”
इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी ट्वीट किया है जिसमें किसानों के धरना स्थलों पर भारी संख्या में तैनात पुलिस बलों को हथियारों के साथ लैस कर दिखाया गया है। पुलिस की टुकडियां भारी भरकम बने बैरिकेटर के पीछे किसानों के लिए रोकने के लिए तैनात है।
कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा “माननीय मोदी जी,
काश ये क़िलाबंदी दिल्ली बार्डर की बजाय चीन की सीमा पर करते। आप कैसे प्रधानमंत्री हैं। चीन का नाम लेने से डरते हैं,और.. अन्नदाता को बाड़, नुकीले तार और कीलों से रोकते हैं। किसान देश का पेट पालने के लिए फसलें रोपता है,और…
झूठी किसान हितैषी सरकार उसे दिल्ली आने से रोकने के लिए कीलें रोप रही है। मोदी-शाह का न्यू इंडिया यही तो है ।”(वार्ता)
(the states. news)
Thursday, June 18
Breaking News
- पटना कोचिंग विवाद में अलख पांडे का बयान, खान सर के समर्थन में उतरे
- द ओवल टेस्ट: आर्चर की रफ्तार के सामने डटे ग्लेन फिलिप्स, 49 रन पर नाबाद
- टेलीग्राम पर 22 जून 2026 तक बैन: NEET UG के चलते सरकार का बड़ा फैसला
- मृत व्यक्ति की वस्तुओं को लेकर गरुड़ पुराण की मान्यता: मोह और संतुलन पर जोर
- UK-India FTA 15 जुलाई से लागू, व्हिस्की से ब्यूटी प्रोडक्ट तक कई सामान होंगे सस्ते; जानिए पूरी लिस्ट
- दिल्ली से हरिद्वार-ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, 150 KM रैपिड रेल कॉरिडोर से सफर होगा आसान
- सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन: 22 जून 2026 से बदल सकती है कई राशियों की किस्मत
- झारखंड में फिर सक्रिय होगा मॉनसून, 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
- 32 साल में सेंट्रल दिल्ली ने खोया 74 प्रतिशत बेहतर पर्यावरणीय क्षेत्र
- गुरु का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश: ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण संयोग


