मुंबई (mediasaheb.com) बॉलीवुड
के जूनियर बी अभिषेक बच्चन वेबसीरीज ब्रीद इन्टू द शैडो में काम करने जा रहे हैं।
अभिषेक ने अपनी नई वेब सीरीज का ऐलान कर दिया है। जूनियर बी
के अमेजन प्राइम की ओरिजिनल वेब सीरीज ‘ब्रीद’ के दूसरे सीजन में नजर आने की चर्चा लंबे समय से थी और अब
उन्होंने इसका पोस्टर रिलीज कर दिया है। ब्रीद इन्टू द शैडो का पोस्टर रिलीज करते
हुए उन्होंने खबर की पुष्टि कर दी है। इस वेब सीरीज के जरिए अभिषेक अपना डिजिटल
डेब्यू कर रहे हैं।
जूनियर बी ने लिखा, “वो
परछाईयों में छुपी तुम्हारे उसे ढूंढने का इंतजार कर रही है। ये रहा ब्रीद इन्टू द
शैडो का पहला लुक। ये सीरीज 10 जुलाई को
अमेजन प्राइम वीडियोज पर स्ट्रीम होगी।”
इस सीरीज में अभिषेक बच्चन के साथ अमित साध, नित्य मेनन, सैयामी
खेर नजर आएंगे। इसका निर्देशन मयंक शर्मा कर रहे हैं। गौरतलब है कि ब्रीद इन्टू द
शैडो, वर्ष 2018 में
प्रदर्शित आर माधवन और अमित साध स्टारर अमेजन की वेब सीरीज ब्रीद का सीक्वल है।(वार्ता)
Saturday, June 20
Breaking News
- पिघलते ग्लेशियर, बेकाबू गर्मी और बाढ़ का खतरा! क्या जलवायु संकट की चौखट पर खड़ा है भारत?
- पाकिस्तानी हैंडलर का खतरनाक प्लान बेनकाब, युवकों को जिम जाने और पासपोर्ट बनवाने के दिए थे निर्देश
- केशव-निषाद-राजभर की तिकड़ी से बढ़ी अखिलेश की मुश्किलें, यूपी की सियासत में NDA का नया दांव
- 20 जून का राशिफल: मेष से मीन तक जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सतर्क
- कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन
- छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार
- रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल
- छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर
- मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

