मुंबई, (mediasaheb.com) बॉलीवुड
की स्वर कोकिला लता मंगेश्कर ने लोगों से सरकार की गाइडलाइन्स का ख्याल रखने की
अपील की है।
कोरोना संकट के समय इन दिनों लोगों को ये बताने की कोशिश की
जा रही है कि जिस तरह से लॉकडाउन हटते ही वो सड़कों पर उतर आए हैं, वैसा ना करें। इसी क्रम में लता मंगेश्कर ने भी देश के लोगों
से अपील करते हुए कहा कि वो सरकार की गाइडलाइंस को जरूर फॉलो करें।
लता मंगेशकर ने एक ट्वीट करते हुए लिखा, “लॉकडाउन को अशंतः खोल दिया गया है। लेकिन मेरी आप सभी से एक
प्रार्थना है, पूरी सुरक्षा का खयाल रखें। लॉकडाउन खुलने
का बिल्कुल ये मतलब नहीं है कोरोना वायरस चला गया है। सरकार की ओर से जारी
गाइडलाइन्स का पूरा खयाल रखिए।”(वार्ता)
Previous Articleवेबसीरीज ‘ब्रीद इन्टू द शैडो’ में काम करेंगे अभिषेक बच्चन
Next Article जवान का हृदयाघात के कारण निधन

