रायपुर(media
saheb.com) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन
के निमित्त चलाए जा रहे सेवा और समर्पण अभियान के समापन दिवस पर गुरुवार को भारतीय
जनता पार्टी ने प्रदेशभर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस अवसर पर पार्टी
नेताओं पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की योजनाओं व संगठनात्मक
निर्णयों के अनुसार कार्यक्रम रखे। केंद्र सरकार की योजनाओं में की जा रही
गड़बड़ियों को लेकर पार्टी ने कई स्थानों पर आंदोलनात्मक कार्यक्रम भी रखे। इस मौक़े
पर प्रधानमंत्री श्री मोदी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने के लिए पार्टी नेताओं
ने पोस्टकार्ड अभियान भी चलाया।
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने महासमुंद ज़िले के बागबाहरा तहसील मुख्यालय के मंडी
प्रांगण में आयोजित प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस कनेक्शन वितरण और प्रधानमंत्री ग़रीब
कल्याण योजना के तहत थैला वितरण कार्यक्रम में शिरक़त की। बागबाहरा पहुँचने पर डॉ.
सिंह का भाजपा परिवार के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने ज़ोरदार स्वागत किया। इस
दौरान महासमुंद के सांसद चुन्नीलाल साहू भी उपस्थित थे। इसके बाद डॉ. सिंह ने
समीपस्थ ग्राम घुँचापाली में बूथ कमेटी तके कार्यक्रम में हिस्सा लिया और फिर
पहाड़ी पर स्थित माता चण्डी के मंदिर जाकर दर्शन किए। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री
पवन साय तथा प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सवन्नी ने बिलासपुर के बोदरी मंडल इकाई के
अंतर्गत ग्राम अचानकपुर के वार्ड क्र. 5 में पोस्टकार्ड अभियान, राशन दुकान पर धरना समेत अनेक
कार्यक्रमों में शामिल हुए।
भाजपा के प्रदेश मीडिया विभाग द्वारा
राजधानी में वृक्षारोपण व तालाब सफाई का कार्यक्रम रखा गया। इस अवसर पर भाजपा के
राष्ट्रीय प्रवक्ता के. के. शर्मा के सान्निध्य में प्रदेश भाजपा मीडिया विभाग के
प्रदेश प्रभारी नलिनीश ठोकने सहित सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने महाराजबंध तालाब
के पास बरगद व पीपल के पौधा रोपकर ट्री-गार्ड लगाकर पौधे की सुरक्षा सुनिश्चित की
और तालाब की साफ-सफाई की। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री शर्मा ने
सभी से पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता अभियान के ज़रिए समाज को प्रकृति और
स्वास्थ्य-रक्षा का संदेश देकर प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्मदिन के मौक़े पर
समर्पित भाव से समाज की सेवा का संकल्पित होने का आह्वान किया। इस अवसर पर श्री
शर्मा व श्री ठोकने के अलावा भाजपा ज़िला मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल, सोशल मीडिया ज़िला प्रभारी कृतिका जैन,
महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी किरण बघेल,
सामाजिक कार्यकर्ता पूनम साहू व उनकी
टीम के सदस्यों आदि की उपस्थिति रही।(For English News
: thestates.news)
विविध आयोजनों में शिरक़त कर भाजपा नेताओं ने सेवा और समर्पण अभियान का समापन किया
Previous Articleएसईसीएल की मेगा परियोजनाओं के विस्तार पर राज्य शासन के उच्च अधिकारियों से वार्ता सम्पन्न
Next Article कांग्रेस का राम नाम से कभी कोई वास्ता नहीं रहा : साय

