मुख्यमंत्री बघेल भगवान राम के नाम पर केवल दिखावा कर रहे हैं
रायपुर(media
saheb.com) । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय
ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल केवल मात्र भगवान राम के नाम पर भ्रम फैलाने का
काम कर रहे है। कांग्रेस की आस्था कभी भी भगवान राम पर नहीं रही है। कांग्रेस का
इतिहास हमेशा भगवान राम के अस्तित्व पर ही सवाल खड़ा करना रहा है वो कांग्रेस आज
किस मुंह से भगवान राम की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हिन्दू और
सनातनी धर्म अनुयायी पूरी तरह से परेशान और पीड़ित है तब इस समय राम का नाम लेकर
केवल अपने डूबती नैय्या को भव सागर पार कराने जैसी बात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कर
रहे हैं जिसमें वे कभी सफल नहीं होंगे। प्रदेश की सरकार वाहवाही लूटने के लिए कथित
तौर पर राम भक्त होने का कथित दावा करने में कांग्रेस जुटी हुई है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साय ने कहा कि
कांग्रेस ने हमेशा अपनी वोट की राजनीति के लिए भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाकर
इस बात का परिचय दिया है कि भगवान राम के प्रति उनकी कितनी आस्था है और इस समय
केवल मात्र भगवान राम वन गमन पथ के नाम पर पूरी प्रदेश सरकार जिस तरह का उत्सव मना
रही है जिससे लगता है कि यह उत्सव केवल इवेंट कंपनियों की योजना है। इसमें जनमानस
का कहीं भी जुड़ाव नहीं है और भगवान राम के प्रति कांग्रेस की कथित आस्था भी दिखती
है। इस बात का जवाब प्रदेश की जनता को मुख्यमंत्री को देना चाहिए कि भगवान राम को
लेकर उनके पिता द्वारा जो बातें कही गई है उससे धर्म अनुयायी को जो आघात पहुंचा है
उस पर उन्हें माफी मांगना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान राम के नाम पर दिखावा करने
वाले लोगों को वक्त आने पर राम भक्त जरूर जवाब देंगे। कांग्रेस को लेकर यह बात
हमेशा कही जा रही है कि वो कभी न राम को मानते है ना ही राम की मानते हैं।(For English News : thestates.news)


