रायपुर, (mediasaheb.com) छत्तीसगढ़
विधानसभा ने आज चालू वित्त वर्ष के लिए 1625 करोड़ 65 लाख 61600 रूपए की तृतीय अनुपूरक अनुदान
मांगों को मंजूरी दे दी। इसके साथ ही मुख्य बजट और तीनों अनुपूरक बजट मिलाकर
वित्तीय वर्ष 2019-20 के बजट का आकार एक लाख 6413 करोड़ रूपए हो गया है।
मुख्यमंत्री
भूपेश बघेल ने तृतीय अनुपूरक मांगों पर सदन में चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि
राज्य के तृतीय अनुपूरक बजट में प्रदेश के किसानों, महिलाओं
एवं बच्चों सहित सभी वर्गो के हित में प्रावधान किए गए हैं।राज्य के कुल बजट में
से 77.8 प्रतिशत व्यय विकास मूलक कार्यो पर किया जा रहा है। इसी तरह
प्रदेश के बजट में से 46.1 प्रतिशत व्यय सामाजिक क्षेत्र
पर किया जा रहा है, जो राष्ट्रीय औसत से अधिक है।
राज्य की कुल ऋण देयता जीएसडीपी का 21.68 प्रतिशत
और ब्याज भुगतान राजस्व प्राप्तियों का 5.9 प्रतिशत
है, जो सभी राज्यों से न्यूनतम है। इसी प्रकार कुल बजट में से
कमिटेड व्यय मात्र 19.3 प्रतिशत है, जो की सभी राज्यों से न्यूनतम है।(वार्ता)
Tuesday, October 6
Breaking News
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर जशपुर में आदिवासी विद्यार्थियों के लिए छात्रावास अधोसंरचना का विस्तार
- रजिस्ट्री के बाद नामांतरण के लिए नहीं लगाने पड़े चक्कर, गौतम सिंह को मिली बड़ी राहत
- 6 अक्टूबर 2026 राशिफल: इन राशियों के लिए खास रहेगा मंगलवार, धन-करियर में मिल सकता है लाभ
- सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत विद्यार्थियों की रचनात्मकता से रूबरू होंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- जल की हर बूंद सहेजने की मुहिम, ग्रामीणों को मिल रहा स्थानीय रोजगार
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 का कमाल एक फोन कॉल से जशपुर के तपकरा में बहाल हुई जलापूर्ति 200 परिवारों को मिली राहत
- बाल विवाह पर अब और कसेगा शिकंजा, सीएमपीओ को मिलेगा कानून और कार्रवाई का गहन प्रशिक्षण
- कस्बों और नगरों से राजधानी तक पहुंचना हुआ है सुगम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- बस्तर अंचल नक्सली हिंसा के दौर से बाहर निकलकर विकास की नई दिशा में अग्रसर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- इलाज के खर्च की चिंता हुई कम, आयुष्मान कार्ड से विजय पंडो के परिवार को मिला स्वास्थ्य सुरक्षा का संबल

