नई दिल्ली, (media saheb.com) विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दुनिया भर की सरकारों से विदेशी
छात्रों के हितों की रक्षा करते हुए सुरक्षित घर वापसी का आह्वान किया है।
गुरूवार को जी-20
विदेश मंत्रियों की विशेष बैठक में श्री जयशंकर ने लोगों की
सीमा पार आवाजाही के लिए मानकीकरण का प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव में परीक्षण
प्रक्रिया और परीक्षण परिणामों की सार्वभौमिक स्वीकार्यता, क्वारंटीन
प्रक्रिया तथा गतिविधि और संक्रमण प्रोटोकॉल शामिल है।
उन्होंने बैठक में जी 20
के विदेश मंत्रियों को विदेशों में फंसे नागिरकों को निकालने
के भारत द्वारा उठाए गए वंदे भारत मिशन सहित कदमों के बारे में अवगत कराया।
उन्होंने कहा कि मौजूदा जी-20 अध्यक्ष सऊदी अरब ने बैठक का आयोजन किया है।
सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान अल-सऊद ने
बैठक की अध्यक्षता की।
यह वर्चुअल बैठक कोविड-19
महामारी संकट को देखते हुए बुलाई गई।
कोरोना संकट के मद्देनजर सीमाओं पर अंतरराष्ट्रीय सहयोग को
मजबूत करने पर बैठक में चर्चा हुई।
बैठक के दौरान मंत्रियों ने कोरोना काल में अपने अपने देशों
के सीमा पार प्रबंधन के उपायों के अनुभवों और सबको को साझा किया।
उन्होंने कोविड-19
महामारी से निपटने के लिए जी- 20 देशों को एक साथ लाने सक्रिय दृष्टिकोण के लिए
सऊदी अरब की सराहना भी की।
इसके अलावा उन्होंने महामारी के मद्देनजर भारत द्वारा उठाए गए
कदमों से अवगत कराया। (वार्ता) #गृहमंत्री #प्रधानमंत्री #नरेन्द्र #मोदी #नरेन्द्र_मोदी #अमित_शाह
Saturday, July 4
Breaking News
- ‘ऐसी शादी, जो होने वाली नहीं है…’ सिया गोयल के Snapchat मैसेज से केतन हत्याकांड में नया ट्विस्ट
- राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का सफल आयोजन
- एक्टिंग से IPS तक का सफर! सिमाला प्रसाद बनीं निमाड़ रेंज की नई DIG, पिता रहे सांसद और मां हैं साहित्यकार
- प्रदेश में ईवी चार्जिंग को बढ़ावा देने के लिए सोलर आवर्स में 20% टैरिफ छूट लागू
- अमरनाथ यात्रा 2026: 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था जम्मू से रवाना, सेना के कड़े सुरक्षा घेरे में शुरू हुआ सफर
- पाकिस्तान में 2 विदेशी महिलाओं से गैंगरेप, डिप्टी PM इशाक डार के करीबी पर मुख्य आरोपी होने का आरोप
- 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- सुकमा : बंदूक छोड़ विकास की राह पर बढ़े मड़कम भीमा, शासकीय योजनाओं ने बदली जिंदगी
- नर चीतल के अवैध शिकार का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल
- प्रदेश में विकसित होगा एकीकृत ट्रॉमा नेटवर्क, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

