बारामूला, (media saheb.com) जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में शुक्रवार सुबह घेराबंदी
एवं तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच शुरू हुई मुठभेड़
में सेना के एक मेजर घायल हो गये।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की
खुफिया सूचना मिलने पर राष्ट्रीय राइफल्स,
जम्मू-कश्मीर के विशेष अभियान समूह और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस
बल के जवानों ने आज तड़के बारामूला के येदीपोरा, पट्टन में एक संयुक्त अभियान शुरू किया।
सभी निकास मार्गों को सील करने के बाद सुरक्षा बलों ने घर-घर
तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि जब सुरक्षा बल लक्षित स्थान की ओर बढ़
रहे थे तो वहां छिपे हुए आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी
शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी।
आतंकवादियों की शुरुआती गोलीबारी में सेना के एक मेजर घायल हो
गये। उनकी पहचान 29 राष्ट्रीय राइफल्स के मेजर रोहित मेहरा के रूप में की गयी है।
उन्हें सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक अभियान जारी
था।
सूत्रों ने बताया कि इलाके में दो से तीन आतंकवादी मौजूद हैं।
निकटवर्ती इलाकों में कानून- व्यवस्था बनाये रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों और
पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।(वार्ता) #गृहमंत्री #प्रधानमंत्री #नरेन्द्र #मोदी #नरेन्द्र_मोदी #अमित_शाह
Saturday, July 4
Breaking News
- आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर भीषण जाम, भैरूघाट में अजनार ब्रिज की मरम्मत से घंटों फंसे वाहन
- रायपुर : वन्यजीव संरक्षण में बड़ी सफलता : नर चीतल के अवैध शिकार का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल
- मोहन सरकार ने UCC कमेटी का कार्यकाल 26 जुलाई तक बढ़ाया, विधानसभा सत्र 24 जुलाई को होगा समाप्त
- सिया-केतन केस पर सियासत तेज, BJP सांसद ने उठाई पुरुष आयोग बनाने की पुरानी मांग
- विश्व कप हार का गम विंबलडन में भूल रहीं भारतीय क्रिकेटर, बोलीं- सचिन, गावस्कर और रवि शास्त्री सर के साथ बिताया यादगार वक्त
- मुख्यमंत्री 8 जुलाई को वाराणसी से मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का करेंगे शुभारंभ
- 20 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, 13 अगस्त तक चलेंगी कार्यवाही; केंद्रीय मंत्री ने दी जानकारी
- रायपुर : धमतरी में माफियाओं पर प्रशासन का ‘सख्त’: राजस्व और खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई
- ‘ऐसी शादी, जो होने वाली नहीं है…’ सिया गोयल के Snapchat मैसेज से केतन हत्याकांड में नया ट्विस्ट
- राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का सफल आयोजन


