नयी दिल्ली (mediasaheb.com) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना वायरस से
जंग में मीडिया की भूमिका की सराहना करते हुए कहा है कि उसे लोगों को जागरूक बनाने
और उनमें संघर्ष की भावना जागृत रखने का काम करते रहना चाहिए।
महामारी का रूप ले
चुके कोरोना वायरस के मुकाबले के लिए विभिन्न पक्षों से बात कर रहे श्री मोदी ने
सोमवार को इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रमुखों से बात करने के बाद मंगलवार को प्रिन्ट
मीडिया संस्थानों के प्रमुखों के साथ वीडियो कांफ्रेस के जरिये विचार विमर्श किया।
बातचीत में देशभर के 20 से
भी अधिक पत्रकारो और पक्षधारकों ने हिस्सा लिया। राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया के
11 भाषाओं के इन
पत्रकारों ने 14 अलग-अलग
जगहों से अपने विचार रखे।
श्री मोदी ने कहा
कि मीडिया ने देश के कोने-कोने में जानकारी के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका
निभायी है। मीडिया की पहुंच दूर दराज के ग्रामीण इलाकों तक होने के मद्देनजर
कोरोना की चुनौती से निपटने में उसकी भूमिका महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि
अखबारों की अपनी विश्वसनीयता है और इनके स्थानीय पन्नों के पाठकों की संख्या बहुत
बड़ी है। इसलिए अखबारों को इन पन्नों पर कोरोना के बारे में विशेष लेख प्रकाशित कर
लोगों को जागरूक करना चाहिए। लोगों को जांच केन्द्रों, किसे जांच करानी
चाहिए, इसके
लिए कहां संपर्क करना चाहिए और घरों में रहने के दिशा निर्देशों की विस्तार से
जानकारी दिया जाना बेहद अधिक जरूरी है। इन पन्नों पर यह जानकारी भी दी जाये कि
पूर्णबंदी के दौरान जरूरत का सामान कहां उपलब्ध होगा।
उन्होंने मीडिया
से कहा कि उसे सरकार और लोगोंं के बीच लिंक की तरह काम करते हुए राष्ट्रीय और
क्षेत्रीय स्तर पर निरंतर फीडबैक देते रहना चाहिए।(वार्ता)
Monday, October 5
Breaking News
- पीएम आवास योजना-शहरी में यूपी का देशभर में परचम, दो राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित
- दिल्ली-NCR में बढ़ते रेप मामलों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- अपराधियों के मन में डर पैदा करना होगा
- कोसी में डेयरी कारोबार को मिलेगी नई उड़ान, ₹1.26 अरब के निवेश से लगेंगे दही-आइसक्रीम और मिल्क चिलिंग प्लांट
- गुड्डू मुस्लिम और शाइस्ता परवीन कहां हैं? अरमान से पूछताछ में खुल सकते हैं अतीक गैंग के बड़े राज
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव को वन विकास निगम की ओर से सौंपा गया 16 करोड़ 74 लाख 2 हजार रुपए के लाभांश का चेक
- संवाद, संकल्प और सफलता के मूलमंत्र के साथ यूपी राइज का हुआ आयोजन
- पटना में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, मानसून जाते ही BUDCO ने कसी कमर
- यूपी के बुजुर्गों को हर महीने ₹1,500! वृद्धावस्था पेंशन की नई पात्रता और नियम जानें
- 6911 पेड़ काटे, पौधे लगाने में फेल भोपाल नगर निगम! NGT ने लगाई फटकार, एक माह में मांगी रिपोर्ट
- दिल्ली लक्ष्मी योजना: महिलाओं के खाते में आएंगे ₹2,500? जानें क्या है योजना


