मुंबई, (mediasaheb.com) घरेलू शेयर बाजार सोमवार की ऐतिहासिक गिरावट के
बाद आज बढ़त में बंद हुये। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 692.79 अंक
यानी 2.67 प्रतिशत
की तेजी के साथ 26,674.03 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 190.80 अंक
यानी 2.51 प्रतिशत
की मजबूती के साथ 7,801.05 अंक
पर पहुँच गया।
एशियाई बाजारों से
मिले सकारात्मक संकेतों से बाजार में शुरुआती तेजी रही। सेंसेक्स चार प्रतिशत और
निफ्टी तीन प्रतिशत की बढ़त में खुला, लेकिन एक घंटे के अंदर यह गिरावट में चला गया।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की प्रेसवार्ता की खबर से बाजार में आर्थिक पैकेज की
उम्मीद बढ़ी और इसमें दुबारा अच्छी तेजी देखी गयी। हालाँकि पैकेज की घोषणा नहीं
होने से बाद में इसकी बढ़त में कमी आयी।
आईटी, टेक और ऊर्जा
क्षेत्र में सबसे ज्यादा तेजी रही। सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस के शेयर सबसे
ज्यादा 13 फीसदी
के करीब चढ़े। रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलिवर और आईसीआईसीआई बैंक के
शेयरों में भी अच्छी तेजी रही। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने आठ प्रतिशत से ज्यादा का
नुकसान उठाया।
मझौली और छोटी
कंपनियों में भी तेजी रही। बीएसई का मिडकैप 1.56 फीसदी की तेजी के साथ 9,863.42 अंक
पर और स्मॉलकैप 0.05 फीसदी
यानी 8,877.58 अंक
पर बंद हुआ। बीएसई में कुल 2,413 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें 1,337 में
गिरावट और 923 में
बढ़त रही जबकि 153 कंपनियों
के शेयर दिन भर के उतार-चढ़ाव के बाद अंतत: अपरिवर्तित रहे।(वार्ता)
Monday, August 17
Breaking News
- 17 अगस्त राशिफल: सोमवार को इन राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, धन-यश में होगा लाभ
- दतिया के डायल 112 हीरोज
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 25 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापना के लिए किया भूमिपूजन
- विद्यार्थियों ने देखी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और ‘वंदे मातरम्’ पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी
- शादी का झांसा देकर कैश-जेवर लूटे, बड़वानी में 24 घंटे में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का पर्दाफाश; पांच गिरफ्तार
- सागर पुलिस ने सायबर अपराध के लिए म्यूल बैंक खातों का नेटवर्क संचालित करने वाली गैंग का किया पर्दाफाश
- स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और विकास के लिए रहा है समर्पित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- रतलाम में सराफा व्यापारी से करोड़ों की लूट का पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा
- JPSC-JSSC छात्रों के 20 अगस्त घेराव से पहले रांची में सुरक्षा बढ़ी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
- छात्रहित में लिया गया फैसला-मंत्री टंक राम वर्मा


