नई दिल्ली (mediasaheb.com)भारत और चीन ने पूर्वी लद्दाख में दोनों सेनाओं के बीच झड़प के बाद स्थिति को जिम्मेदारी के साथ संभालने और गत छह जून को सैनिकों को पीछे हटाने पर बनी सहमति पर अमल करने के साथ ऐसा कोई कदम नहीं उठाने की बात कही है जिससे हालात बिगडने की आशंका हो।विदेश मंत्री एस जयशंकर और चीन के विदेश मंत्री वांग यी के बीच आज टेलीफोन पर बातचीत के दौरान यह सहमति बनी। दोनों ने दोपहर को हुई बातचीत के दौरान लद्दाख के घटनाक्रम पर चर्चा की। दोनों देशों ने कहा है कि वे द्विपक्षीय समझौतों तथा प्रोटोकाल के माध्यम से सीमा पर शांति तथा मित्रतापूर्ण माहौल सुनिश्चित करेंगे। एस जयशंकर ने चीनी सेना की कार्रवाई पर कड़ा विरोध दर्ज कराया और कहा कि उसने सहमति को नजरंदाज कर भारतीय सीमा में गलवान घाटी में टेंट लगाने की कोशिश की जिससे विवाद पैदा हुआ। उन्होंने कहा कि असाधारण घटनाक्रम का द्विपक्षीय संबंधों पर गंभीर प्रभाव पडेगा। चीनी विदेश मंत्री ने भी बातचीत के दौरान अपना पक्ष रखा।(वार्ता)|(thestates.news)
Saturday, June 20
Breaking News
- कोलकाता एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान पर गिरी बिजली, 141 यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया
- ऑस्ट्रेलिया को हराकर अमेरिका नॉकआउट में, 96 साल पुराना रिकॉर्ड भी टूटा
- माथेयास कुनहो के दो गोल, ब्राजील ने हैती को 3-0 से हराकर दर्ज की पहली जीत
- जोनाथन डेविड की हैट्रिक, कनाडा ने कतर को 6-0 से रौंदा
- तेजस MK2 की ताकत से दुनिया हैरान! THAAD-आयरन डोम को दे सकता है चुनौती, राफेल जैसी रफ्तार का दावा
- ‘हे जियो’ बोलते ही होंगे कई काम, कॉल के बीच खाना ऑर्डर से लेकर कैब बुकिंग तक की सुविधा
- WhatsApp Plus भारत में लॉन्च, ₹79 महीने में मिलेंगे एक्सक्लूसिव फीचर्स; जानें क्या है खास
- कोरोना वायरस लैब विवाद में बड़ा खुलासा, क्या अमेरिकी वैज्ञानिक ने की थी चीन की रिसर्च फंडिंग?
- 10 साल बाद फिर जुड़ा बिखरा परिवार, सखी की पहल से बेटियों को मिला माता-पिता का साथ
- ब्रह्मोस की ताकत का दुनिया ने माना लोहा, अब रूस भी अपनी सेना में करेगा शामिल; जानिए इसकी खासियत


