रायपुर,(mediasaheb.com) । राज्य में एक बार फिर कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ी है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात तक 71 नए कोरोना पाजिटिव मरीज मिले है। छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक पॉजिटिव मरीज रायपुर (25) से मिले हैं। जिनमें मेकाहारा के 3 डॉक्टर, एक निजी लैब का तकनीशियन और एक सीएससी कर्मी है। जैनम भवन पेड एकांतवास केंद्र से छह संक्रमित मरीज मिले। प्रदेश में कोरोना के अब तक कुल अट्ठारह सौ चौसठ पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं, जिनमें से 756 एक्टिव हैं। 9 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
1099 मरीज डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।बुधवार देर रात तक 71 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। जिनमें से रायपुर से 25, जांजगीर चांपा से 10, बलौदा बाजार से 8, रायगढ़ से 5, बेमेतरा, कोरबा, गरियाबंद व महासमुंद से 4-4 मिले मरीज शामिल है।अब तक रायपुर में 177, बलौदा बाजार में 180, कोरबा में 253, मुंगेली में 117, बिलासपुर में 168 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। सीएमएचओ मीरा बघेल ने कहा है कि एक निजी एस आर लैब में कर्मी के संक्रमित पाए जाने पर उसे नोटिस दी जा रही है। उसे सील किया जा सकता है। (हि.स.)

