नई दिल्ली, (media
saheb.com) उत्तर
रेलवे ने दिल्ली को 1200 बिस्तर की
क्षमता वाले 75 कोविड केयर कोच तत्काल उपलब्ध कराने का फैसला किया है जिनमें
से शकूरबस्ती स्टेशन पर 800 बिस्तर की
क्षमता वाले 50 कोच आज उपलब्ध कराये जा रहे हैं और 400 बिस्तरों
की क्षमता वाले 25 कोच सोमवार को आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध करा दिये
जाएंगे।
दिल्ली सरकार में मुख्य सचिव विजय कुमार
देव ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सुनीत शर्मा को आज एक पत्र लिख करने कोरोना संक्रमण (#Corona_virus ) के तेजी से बढ़ते संक्रमण के मद्देनज़र रेलवे से चिकित्सा की
पूरी व्यवस्था सहित कोविड कोचों की आपात व्यवस्था करने का अनुरोध किया था। सुनीत
शर्मा ने इस पत्र को त्वरित कार्रवाई के लिए उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष
गंगल को भेजा था।(वार्ता)
(the states. news)
Previous Articleदेश में CORONA संक्रमण के रिकाॅर्ड 2.61 लाख नये मामले
Next Article सोने-चांदी में जारी रही तेजी

