नई दिल्ली, (media saheb.com) देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी का प्रकोप दिन प्रतिदिन विकराल रूप लेता जा रहा है और पिछले 24 घंटों के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में इस वायरस से संक्रमित 2.61 लाख से अधिक नये मामले सामने आए और 1501
और लोगों की इस महामारी के संक्रमण से मौत हो गयी।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 2,61,500 नये मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 47 लाख 88 हजार 109 हो गयी है। वहीं इस दाैरान रिकाॅर्ड 1,38,426 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,28,09,643
मरीज कोरोना मुक्त भी हो चुके हैं। देश में कोरोना के सक्रिय मामले 18 लाख को पार कर 18,01,316 हो गये हैं। इसी अवधि में 1501 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,77,150 हो गयी है।
देश में रिकवरी दर घटकर 86.62 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 12.18 प्रतिशत हो गयी है,
जबकि मृत्युदर घटकर 1.20 फीसदी रह गयी है।
पिछले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे है और यहां 19,383 नए सक्रिय मामले सामने आए हैं।
महाराष्ट्र कोरोना के सक्रिय मामलों में शीर्ष पर है और राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 9921 बढ़कर 6,49,563 हो गए हैं। इस दौरान राज्य में 56,783 और मरीज स्वस्थ हुए, जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद 30,61,174 तक पहुंच गयी है जबकि 419 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 59,970 हो गया है।(वार्ता) (the states. news)
Monday, July 6
Breaking News
- आज का राशिफल: मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन, जानें प्रेम, करियर और धन का हाल
- मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई
- दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से
- “सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश
- हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू
- सीएम योगी के हाथों प्रयागराज में सोमवार को होगा प्रेरणा पार्क का लोकार्पण
- आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद
- चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री
- बिहार को केंद्र की बड़ी सौगात: रोजगार मिशन के लिए ₹1,663 करोड़ की पहली किस्त जारी
- योगी सरकार की निःशुल्क आईएएस-पीसीएस आवासीय कोचिंग योजना का बढ़ा क्रेज

