अमरावती (आंध्र प्रदेश), (mediasaheb.com) । राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शनिवार शाम को आंध्रप्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। रेनीगुंटा एयरपोर्ट पहुंचने पर राष्ट्रपति का राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन और मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने स्वागत किया। राष्ट्रपति कोविंद श्रीहरिकोटा में सोमवार को मिशन चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण के समय उपस्थित रहेंगे।
राष्ट्रपति कोविंद तिरुमला के पद्मावती अतिथि गृह में रात्रि विश्राम करेंगे। राष्ट्रपति रविवार सुबह तिरुमला मंदिर में भगवान श्रीवेंकटेश स्वामी के दर्शन करेंगे। दोपहर तीन बजे के बाद रेनीगुंटा एयरपोर्ट से नेल्लूर जिले के श्रीहरीकोटा जाएंगे। यहां श्रीहरिकोटा में चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण में भाग लेंगे। इसका प्रक्षेपण 15 जुलाई रात 2:51 बजे किया जाएगा।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के चेयरमैन के. सिवन ने बताया कि सोमवार (15 जुलाई) को तड़के 2:51 बजे मिशन चन्द्रयान-2 को प्रक्षेपित करने जा रहे हैं। मिशन के लिए देश के सबसे ताकतवर रॉकेट जीएसएलवी एमके-3 का इस्तेमाल किया जाएगा। सफल प्रक्षेपण के बाद चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-2 के लैंड करने में करीब दो महीने का वक्त लगेगा। मिशन सफल रहा तो चंद्रयान-2 आगामी छह सितम्बर को चांद की सतह पर लैंड करेगा। (हि.स.)
Tuesday, September 8
Breaking News
- Rashifal 8 September: मंगलवार को इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, धन लाभ के बनेंगे प्रबल योग
- निर्माण कार्यों में गुणवत्ता की कमी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
- पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना से सरगुजा में बढ़ रही ऊर्जा आत्मनिर्भरता
- राष्ट्रीय स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026: मध्यप्रदेश के तीन शहर देश के शीर्ष पाँच में
- खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की
- संदिग्ध अवैध शराब की घटना पर जिला दंडाधिकारी ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश
- समान नागरिक संहिता- छत्तीसगढ़ में ड्राफ्टिंग तेज कुलपतियों ने जमीनी सर्वे और अकादमिक शोध पर दिया जोर
- बाढ़ में योगी सरकार का राहत अभियान जारी, 6.83 लाख लंच पैकेट व 1.11 लाख से ज्यादा बाढ़ राहत किट बांटे
- यात्री परिवहन विजन समिट-2026 में तय होगी मोबिलिटी की नई दिशा, 8 सत्रों में होगा मंथन
- मल्टी-स्टेट साइबर फ्रॉड नेटवर्क पर मध्यप्रदेश पुलिस की प्रभावी कार्यवाही


