नई दिल्ली, (mediasaheb.com)। देश में स्वास्थ्य, स्कूली शिक्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति से लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकलने में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2006 से 2016 के बीच रिकॉर्ड 27.10 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं।
इस दौरान भोजन पकाने का ईंधन, साफ-सफाई और पोषण जैसे क्षेत्रों में मजबूत सुधार के साथ विभिन्न स्तरों पर गरीबी सूचकांक मूल्य में बड़ी गिरवाट आई है। संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) और ऑक्सफोर्ड प्रोवर्टी एंड ह्यूमन डेवलपमेंट इनीशिएटिव (ओपीएचआई) द्वारा तैयार वैश्विक बहुआयामी गरीबी सूचकांक (एमपीआई) गुरुवार, 2019 को जारी किया गया। यूएन की इस रिपोर्ट में 101 देशों में 1.3 अरब लोगों का अध्ययन किया गया। इसमें 31 न्यूनतम इनकम, 68 मध्यम इनकम और दो उच्च इनकम वाले देश थे। ये लोग विभिन्न पहलुओं के आधार पर गरीबी में फंसे थे। रिपोर्ट में गरीबी का आकलन सिर्फ इनकम के आधार पर नहीं, बल्कि स्वास्थ्य की खराब स्थिति, कामकाज की खराब गुणवत्ता और हिंसा का खतरा जैसे कई संकेतकों के आधार पर किया गया। (हि.स.)
Wednesday, June 17
Breaking News
- नालंदा में बड़ा हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आई बस, दंपती की मौत और 8 घायल
- भारत सरकार ने टेलीग्राम पर 22 जून तक अस्थायी बैन लगाया, NEET UG से पहले बड़ा फैसला
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 125 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले
- Yoga Day से पहले कोलकाता का रेड रोड 7 दिन बंद, शुभेंदु सरकार के फैसले को HC में चुनौती
- उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका! 9 में से 6 सांसद बागी, लोकसभा स्पीकर को सौंपी चिट्ठी; शिंदे गुट में जाने की चर्चा
- विलियम्स बहनें फिर साथ उतरेंगी विंबलडन डबल्स में, ऑल इंग्लैंड क्लब ने दिया वाइल्ड कार्ड
- राज्यपाल डेका ने गजराज बांध को शहर की पेयजल आपूर्ति के लिए उपयोगी बनाने की दिशा में की पहल
- रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, देर रात दो हमलावर फरार
- शासन द्वारा रिडेवलपमेंट योजना अंतर्गत शंकर नगर बी.टी.आई. ग्राउंड के सामने तथा अन्य कुल पाँच परियोजनाओं का टेंडर जारी
- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बड़े फैसले, राजस्थान में खनन, न्याय और सुरक्षा व्यवस्था को मिलेगा बल


