उज्जैन, (media saheb.com) मध्यप्रदेश की धार्मिक उज्जैन में COVID के बढ़ते संक्रमण और नए वैरिएंट के प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए भगवान महाकालेश्वर मंदिर में अब दर्शनार्थियों को मंदिर के नंदीहाल और गर्भगृह के प्रवेश पर पूर्णता प्रतिबंध लगा दिया गया है। भगवान महाकालेश्वर में देश विदेश से आने वाले दर्शनार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा यह निर्णय लिया गया है। मंदिर प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ ने पुजारी और पुरोहित के साथ मंदिर व्यवस्थाओं, दर्शन आदि के संबंध में कल आयोजित बैठक में सभी ने एकमत से दर्शनार्थी की सुरक्षा के परिप्रेक्ष्य में सुझाव दिए।
बैठक में लिए गए निर्णय की जानकारी देते हुए मंदिर प्रशासक ने बताया कि मंदिर के गर्भगृह और नंदीहाल में दर्शनार्थियों का प्रवेश पूर्णतः बंद है। यह आगामी आदेश तक जारी रहेगा। इसके अलावा सामाजिक दूरी बनाये रखने के लिए दर्शनार्थियों की संख्या सीमित रखी जाएगी और पूर्ववत निःशुल्क ऑनलाइन बुकिंग पश्चात ही सामान्य दर्शनार्थी दर्शन कर सकें। उन्होंने बताया कि सभी श्रद्धालुओं के लिए वैक्सीनेशन के दोनों टीके लगना अनिवार्य होगा और मोबाइल में प्रमाण पत्र अथवा निगेटिव रिपोर्ट आवश्यक होगी। कोविड संहिता, मास्क, सामाजिक दूरी, सेनेटाईसेशन, का कठोरता से पालन किया जायेगा।(वार्ता)
Monday, May 25
Breaking News
- 25 मई राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का आज का हाल और किसे मिलेगा लाभ
- सर्वमंगला पुल सड़क का डामरीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य प्रारंभ
- सुशासन तिहार: शासन की योजनाओं का लाभ अब सीधे गांव तक: विधायक मोहले
- मुरैना के डायल-112 हीरोज ट्रक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल
- प्रदेश व्यापी ग्रीष्मकालीन गिद्ध गणना 2026-27 हुई ऑनलाइन गिद्ध गणना में लगभग 10 हजार 742 गिद्ध पाये गये
- छत्तीसगढ़ की धार्मिक विरासत के संरक्षण और विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध
- भिण्ड पुलिस की तत्परता और सूझबूझ से टली बड़ी अनहोनी
- गंगा दशहरा जल के प्रति कृतज्ञता का पर्व- डॉ. मोहन यादव
- पुलिस को मिली अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन
- अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में भिलाई में मारुति शोरूम के CEO की सरेआम पिटाई


