रायपुर (media saheb.com) छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में रिकार्ड 4120 नए संक्रमित मरीज मिले हैं,इसके साथ ही चार संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में कल की तुलना में पिछले 24 घंटे में लगभग डेढ़ गुना से भी अधिक नए संक्रमित मरीज मिले है।राजधानी रायपुर में सर्वाधिक 1185 नए मरीज मिले हैं,जबकि बिलासपुर में 459,दुर्ग में 479,रायगढ़ में 342,जशपुर में 162,जांजगीर में 207,कोरबा में 426,सरगुजा में 79,कोरिया में 67 एवं राजनांदगांव में 237 नए मरीज मिले हैं।इस दौरान रायपुर में तीन तथा बिलासपुर में एक मरीज की मौत हो गई।
राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 19222 हो गई है।इस दौरान 358 मरीजो को अस्पताल एवं होम आइसोलेशन से छुट्टी दी गई।राज्य में इस दौरान 53 हजार 157 सैम्पलों की जांच की गई।राज्य में इसके साथ ही औसत संक्रमण दर 7.75 प्रतिशत पर पहुंच गई है।(वार्ता)
Wednesday, July 15
Breaking News
- 15 जुलाई 2026 राशिफल: मेष, वृष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का आज का भविष्यफल
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को करेंगे इंदौर से आबू धाबी अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा का शुभारंभ
- दशकों तक नक्सल हिंसा ने विकास, शिक्षा और जनजीवन को किया प्रभावित, अब बस्तर शांति और विश्वास के नए दौर की ओर अग्रसर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- एमपी पुलिस के प्रमोशन में बड़ी चूक, दिवंगत पुलिसकर्मी का नाम सूची में, जीवित कर्मचारी परेशान
- साय सरकार के सुशासन में तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिली आर्थिक मजबूती, 10,160 हितग्राहियों के खातों में पहुँची 1.39 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि
- विश्व युवा कौशल दिवस पर बुधवार को लखनऊ में सजेगा कौशल, रोजगार और नवाचार का महाकुंभ
- योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को बनाया स्मार्ट, ओटीआर से बढ़ेगी पारदर्शिता
- अंधविश्वास बना हत्या की वजह, पत्थलगांव में बहू की हत्या के आरोप में जेठ गिरफ्तार
- जगदीशपुर में होगी मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- जगदीशपुर में होगी मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव


