नयी दिल्ली (mediasaheb.com) भारत में दो दिनों से कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी
के मामलों वृद्धि हो रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 46,164 नये
मामले सामने आए है वहीं इस दौरान 607 लोगों की मौत हुई है।
देश में बुधवार को
80 लाख 40 हजार 407 लोगों
को कोरोना के टीके लगाये गये तथा अब तक 60 करोड़ 38 लाख 46 हजार 475 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
केंद्रीय
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरूवार की सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले चोवीस घंटों
में कोरोना के 46,607 नये
मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ 25 लाख 58 हजार 530 हो
गया है।
इस दौरान 34 हजार 159 मरीजों
के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3 करोड़ 17 लाख 88 हजार 440 हो
गयी है।
इसी अवधि में
सक्रिय मामले 11,398 बढ़कर
तीन लाख 33 हजार
725 पहुंच
गये हैं। इस दौरान 607 और
मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 4,36,365
पहुंच गया है।
देश में सक्रिय
मामलों की दर फिर से बढ़ कर 1.03 फीसदी पहुंच गयी जबकि रिकवरी दर घट कर 97.63 फीसदी
और मृत्यु दर 1.34 फीसदी
है।
महाराष्ट्र में
पिछले 24 घंटों
के दौरान सक्रिय मामले 435 बढ़कर
53,695 रह
गये हैं। इसी दौरान राज्य में 4,380 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद कोरोना मुक्त होने
वालों की तादाद बढ़कर 62,47,414 हो गयी है, जबकि 216 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,36,571 हो
गया है। वार्ता

