कालीगंज, (media saheb.com) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने देश में काेरोना वायरस (#Corona_virus ) की दूसरी लहर के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जिम्मेदार ठहराया है।
सुश्री बनर्जी ने सोमवार को उत्तर दिनाजपुर के कालीगंज में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि श्री मोदी भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि श्री मोदी महामारी नियंत्रण के उपाय करने के बजाय बंगाल में चुनाव में व्यस्त रहे।
उन्होंने आरोप लगाया ,“ प्रधानमंत्री ने काेरोना वायरस को रोकने के लिए पिछले छह महीने में योजनायें क्यों नहीं बनायी। आपको इसका जवाब देना होगा। प्रधानमंत्री कोरोना वायरस की दूसरी लहर के लिए जिम्मेदार हैं। यदि उन्होंने उचित समय पर जिम्मेदारी ली होती तो ऐसा होने से रोका जा सकता था।”
मुख्यमंत्री ने निर्वाचन आयोग से कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए चुनावी कार्यक्रम को छोटा करने की अपील की। उन्होंने कहा, “ मैं चुनाव आयोग से शेष तीन चरणों के चुनावों को दो या एक दिन में निपटाने का हाथ जोड़कर आग्रह करती हूँ।
तृणमूल सुप्रीमो ने इशारों-इशारों में कहा कि चुनाव आयोग ने शेष चरणों के चुनाव एक साथ न कराने का निर्णय भाजपा के कहने पर कर लिया है। उन्होंने चुनाव आयोग से जन स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने का अनुरोध किया।(वार्ता) (the states. news)
Tuesday, July 7
Breaking News
- शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 जुलाई तक
- राजस्थान में मॉनसून मेहरबान, 31 जिलों में बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में भारी बरसात
- ईमानदारी और सत्यनिष्ठा एक युवा अधिकारी की सबसे बड़ी पूंजी है- डीजीपी मकवाणा
- सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बैठक में शिक्षा-स्वास्थ्य समेत कई विकास योजनाओं को मिली मंजूरी
- उत्सवपूर्ण माहौल में 12 जुलाई को एक दिन में 35 करोड़ पौधे लगाएगा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी
- CM साय आज करेंगे दो विभागों की समीक्षा, विधानसभा सत्र से पहले अध्यक्ष से करेंगे अहम मुलाकात
- होर्मुज जलडमरूमध्य में बड़ा हमला! दो कमर्शियल जहाजों पर मिसाइलें, ईरान पर लगे गंभीर आरोप
- मैहर-रीवा हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार; पूर्व MLA के परिवार के 5 लोगों की मौत
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को प्रतापगढ़, सुल्तानपुर और वाराणसी दौरे पर
- FIFA World Cup: बेल्जियम ने अमेरिका को 4-1 से रौंदा, मेजबान टीम का टूटा खिताब जीतने का सपना

