इस्लामाबाद, (mediasaheb.com)। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान क्षेत्रीय शांति को बढ़ावा देने के लिए एक दिवसीय दौरे पर रविवार को ईरान के लिए रवाना हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, उनके साथ विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी और विशेष सहायक सैयद जुल्फीकार बुखारी भी गए हैं। विदेश विभाग की ओर से जारी बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री क्षेत्र में शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देने की पहल के रूप में तेहरान के दौरे पर गए हैं। वह सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खुमैनी और राष्ट्रपति हसन रूहानी से मिलेंगे । वह वहां उनसे खाड़ी में शांति और सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करेंगे और साथ कश्मीर समेत द्विपक्षीय मसलों पर भी बातचीत करेंगे। विदित हो कि इस साल इमरान दूसरी बार तेहरान के दौरे पर गए हैं। इससे पहले राष्ट्रपति रूहानी के आमंत्रण पर अप्रैल महीने में ईरान गए थे। (हि.स.)
Sunday, August 23
Breaking News
- 23 अगस्त राशिफल: सूर्य देव की कृपा से इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानें अपना भविष्यफल
- राखी का बंधन, खुशियों का संसार, महतारी वंदन से मिला बहनों को संबल अपार
- महतारी वंदन योजना की किस्त से सोनम साहू के चेहरे पर आई खुशी
- पीएम पोषण रसोइयों को सम्मानित करेंगे सीएम योगी, देंगे कैशलेस चिकित्सा कार्ड
- नवाचार, जनभागीदारी और विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षा बनी पहचान
- नेत्रदान को बढ़ावा देने के लिए अम्बेडकर अस्पताल में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित
- बैगा जनजाति के संरक्षण के लिये करेंग हरसंभव प्रयास : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
- मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने दुर्ग में नवीन न्यायालय भवन के निर्माण हेतु किया भूमिपूजन
- महतारी वंदन से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति : मुख्यमंत्री साय
- डिजिटल पीडीएस से पारदर्शी हुआ राशन वितरण, योगी सरकार की पहल को मिली मजबूती


