मुंबई (mediasaheb.com) फिल्म अभिनेत्री और मॉडल पूजा हेगड़े आज अपना 29 वां जन्मदिन मना रही है। 13 अक्टूबर 1990 को महाराष्ट्र में जन्मीं पूजा को बचपन से ही मॉडलिंग करने का शौक था। अपनी प्रारंभिक शिक्षा के दौरान पूजा ने कई प्रतियोगिताओ में हिस्सा लिया। अपनी इस रुचि को पूजा ने अपना पैशन बना लिया। पूजा 2009 में मिस इण्डिया फेमिना में भी हिस्सा ले चुकी हैं,लेकिन इस प्रतियोगिता में वह ज्यादा आगे नहीं बढ़ पाई, इसके बावजूद पूजा ने हार नहीं मानी। उन्होंने पुनः 2010 में मिस यूनिवर्स इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और सेकंड रनर अप चुनी गईं।
इसके बाद पूजा कई मैगजीनों के कवर पर नजर आईं। इसके साथ ही पूजा को कई साउथ फिल्मों में अभिनय के ऑफर भी मिलने लगे। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत तमिल फिल्म मुगमोदो से की। इसके बाद पूजा ने साउथ की कई फिल्मों में अभिनय किया। हिन्दी,अंग्रेजी,तमिल, तेलगु और कन्नड़ भाषा का अच्छा ज्ञान रखने वाली पूजा ने 2016 में ऋतिक रोशन के साथ फिल्म ‘मोहेंजो-दारो‘ से बॉलीवुड में अपने अभिनय की शुरुआत की। हालंकि पूजा ज्यादातर साउथ की फिल्मों में सक्रिय नजर आईं। पूजा मॉडलिंग और फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। पूजा जल्द ही बॉलीवुड की कॉमिक फिल्म ‘हॉउसफुल 4 ‘ में भी नजर आयेंगी। (हि स )
Sunday, August 23
Breaking News
- RBI का बड़ा खुलासा: नोटों की संख्या में रुपये ने डॉलर-यूरो को पछाड़ा, जानिए क्यों
- सोहराय कला से सजेगी पीठौरिया-पतरातू घाटी, बारिश के बाद शुरू होगा सौंदर्यीकरण
- 100 साल में सबसे शक्तिशाली El Niño का अलर्ट, 2027 बन सकता है सबसे गर्म साल
- ईरान पर ट्रंप का ‘इकोनॉमिक D-डे’, तेल और शैडो नेटवर्क पर अमेरिका का बड़ा शिकंजा
- Bihar Airport Plan 2030: बिहार में 13 एयरपोर्ट होंगे चालू, छोटे शहरों से शुरू होंगी सीधी उड़ानें
- बिहार में गंगा-गंडक का कहर! पटना से भागलपुर तक बाढ़ का खतरा, बगहा में कटाव से दहशत
- पाकिस्तान ने जिसे राफेल समझकर मार गिराया, वो निकला डिकॉय! जानें एक्स-गार्ड ने कैसे बचाए भारतीय जेट
- यूपी-बिहार समेत 25 राज्यों में आज भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM तक चलेंगी तेज हवाएं
- 23 अगस्त राशिफल: सूर्य देव की कृपा से इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानें अपना भविष्यफल
- राखी का बंधन, खुशियों का संसार, महतारी वंदन से मिला बहनों को संबल अपार

