इस्लामाबाद, (mediasaheb.com)। पाकिस्तान के जकोबाबाद के थल जिले के एक निजी अस्पताल में शनिवार को इंक्यूबेटर में ऑक्सीजन की कमी के कारण चार नवजात (शिशुओं) की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के चलते शिशुओं की मौत हुई है। जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक अस्पताल प्रशासन के अनुसार इंक्यूबेटर का ऑक्सीजन सिंलेडर बदलते समय ऑक्सीजन की कमी हो जाने के कारण चार नवजात शिशुओं की मौत हो गई है। मृत चार शिशुओं के परिवारों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने अस्पताल प्रसाशन के खिलाफ जांच कराने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि डिप्टी कमिश्नर ने घटना की सूचना मिलने के बाद अस्पताल को सील कर दिया था। (हि.स.)
Monday, August 17
Breaking News
- नितिन नवीन की नई टीम में यूपी का दबदबा, 8 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी
- ‘कहां से आए हैं, क्या परेशानी है’ के अपनत्व भाव से सीएम योगी ने हर पीड़ित की पूछी समस्या
- जयपुर के आमेर में जिंदा बम मिलने से हड़कंप, खेत के कचरे में मिली संदिग्ध वस्तु
- योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि: 11 दिन में 75 जिलों के 1,559 दिव्यांगजनों को मिला रोजगार और स्वरोजगार
- भिलाई में कलश यात्रा के दौरान महिलाओं से चेन स्नैचिंग, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
- ट्विशा शर्मा केस में बड़ा अपडेट, CBI ने कोर्ट में दाखिल की 636 पेज की चार्जशीट; गिरीबाला-समर्थ पर गंभीर आरोप
- CM योगी ने बढ़ाया कोटेदारों का मान, अब ‘अन्नपूर्णा भवन संचालक’ के नाम से होगी नई पहचान
- राहुल गांधी को संपत्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ED-CBI की रिपोर्ट पर रोक; HC की कार्यवाही भी थमी
- बिहार बनेगा देश का तीसरा R&D बजट वाला राज्य, ज्ञान-तकनीक आधारित विकास पर जोर
- पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार की 7 बच्चियां डूबीं


