नई दिल्ली, (media
saheb.com) उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने पर्यावरण
संरक्षण के लिए भारतीय प्रकृति चेतना विकसित करने पर बल देने का आह्वान करते हुए
कहा है कि बिगड़ रहे पारिस्थितिकी तंत्र को संतुलित बनाने के प्रयास करने होंगे।
एम. वेंकैया नायडू ने विश्व पर्यावरण दिवस पर जारी एक संदेश
में कहा , “ हमें सतत् कृषि की ओर बढ़ने होगा, फिर से वनीकरण करना होगा और समुद्री प्रदूषण को रोकना होगा।”
उन्होंने कहा, “ आज विश्व
पर्यावरण दिवस है। भारतीय परंपरा में निहित प्रकृति चेतना को पुनः अपनी जीवन शैली
में अपनाएं। मनुष्य भी सभी जीवों की तरह प्रकृति का हिस्सा ही है, स्वामी नहीं। मानव समाज प्रकृति का सम्मान करके ही अपना
भविष्य सुरक्षित कर सकता है।”
एम. वेंकैया नायडू ने कहा कि वैश्विक पर्यावरण के संरक्षण
हेतु देश महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। पर्यावरण को जीवाश्मिक ऊर्जा के प्रदूषण
से बचाने के लिए स्वच्छ अक्षय ऊर्जा तथा ऊर्जा-दक्ष तकनीकों का विकास किया जा रहा
है,भूमि और जल स्रोतों को रासायनिक और नगरीय
प्रदूषण से बचाने के उपाय किए जा रहे हैं।(वार्ता)
(the states. news)
Saturday, July 11
Breaking News
- राजस्थान में एनर्जी ड्रिंक की भ्रामक ब्रांडिंग पर सख्ती, होगी कानूनी कार्रवाई
- हरमनप्रीत कौर ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास, तीनों फॉर्मेट में अर्धशतक लगाने वाली पहली भारतीय बनीं
- बिहार का बाल बजट 13 साल में सात गुना बढ़ा, शिक्षा को प्राथमिकता
- लातेहार नगर पंचायत ने सात बड़ी योजनाओं को दी मंजूरी, सुविधाएं बढ़ेंगी
- कपिल शर्मा कैफे पर फायरिंग का आरोपी ‘रॉकेट’ फ्रांस से गिरफ्तार, लॉरेंस बिश्नोई गैंग को बड़ा झटका
- App से होती थी बुकिंग, उज़्बेकिस्तान और दिल्ली की युवतियों के जरिए चल रहा था बड़ा सेक्स रैकेट; नागपुर में भंडाफोड़
- स्कूली शिक्षा में ड्रॉप-आउट दर हुई शून्य, हमारे सांदीपनि विद्यालय मॉडल की देश में हो रही है सराहना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- वियतनाम में बड़ा हादसा, 32 भारतीयों से भरी नाव पलटी; 15 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
- INS महेंद्रगिरी नौसेना में शामिल, राजनाथ सिंह बोले- यह इलाका बनेगा देश का ड्रोन हब
- जर्मनी में अनिमेष कुजूर का धमाका, 100 मीटर में रचा भारतीय इतिहास


