नई दिल्ली, (media saheb.com) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला करते हुए आज कहा कि जब कोरोना की दूसरी लहर के मुकाबले की तैयारी की जानी थी तब प्रधानमंत्री उस वक्त महामारी पर जीत हासिल करने की घोषणा कर खुद का चेहरा चमकाने में व्यस्त रहे।
प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने ‘जिम्मेदार कौन ’ अभियान के तहत शनिवार को फेसबुक पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना कहा , “ जिनके ऊपर देश बचाने की जिम्मेदारी थी वे सिर्फ अपना चेहरा चमकाते रहे। साल की शुरुआत से ही श्री मोदी अपने बड़बोले और प्रचार के अंदाज में बार-बार राष्ट्रीय और वैश्विक मंचों पर कोरोना की जंग जीतने का की घोषणा कर अपना चेहरा चमका रहे थे।”
उन्होंने कहा कि यह कोरोना की दूसरी लहर का मुकाबला करने का वक़्त था लेकिन मोदी सरकार ने तब कोरोना के लिए निर्धारित बेडों की संख्या कम की और लगातार ऑक्सीजन बेड,
आईसीयू एवं वेंटीलेटर बेड घटाए जा रहे थे।
मोदी सरकार पर स्वस्थ्य बजट में कटौती का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि PM मोदी 2014 में सत्ता में आए तो सबसे पहले उन्होंने केंद्र सरकार के स्वास्थ्य बजट में 20 प्रतिशत की कटौती करने की घोषणा की। पिछले वर्ष स्वास्थ्य मामलों की संसदीय समिति ने कोरोना की भयावहता का जिक्र करते हुए अस्पताल के बेडों, ऑक्सीजन की उपलब्धता पर विशेष फोकस करने की बात कही , लेकिन सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया।(वार्ता) (the states. news)
Tuesday, October 6
Breaking News
- भोपाल में सेना दिवस पर होंगे भव्य और आकर्षक आयोजन
- ‘सेवा फर्स्ट–इनोवेशन चैलेंज’ में अधिकतम कराएँ पंजीयन
- बिहान से बदल रही सरगुजा की महिलाओं की तस्वीर, हुनर और हौसले से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम
- वन विहार में विद्यार्थियों एवं पर्यटकों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन
- क्षमा मनुष्य का आभूषण है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- पीडब्लूडी में 164 सहायक अभियंताओं सहित कुल 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले
- सेवा संकल्प ज्योति यात्रा की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग ने किया जिला मुख्यालय कार्यक्रम स्थल का दौरा
- महाराष्ट्र में पानी का संकट गहराया, 16 अक्टूबर से शहरी इलाकों में 10% पानी कटौती
- 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि, हाथी पर आएंगी मां दुर्गा; जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
- बिहार MLC चुनाव का पूरा गणित: 8 सीटों पर कौन करेगा वोट, कैसे तय होगी जीत?

