नई दिल्ली, (mediasaheb.com) भारतीय
जनता पार्टी (#Bhartiy_Janta_Party) के
अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा ने आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद
केजरीवाल पर तेज हमला करते हुए सोमवार को उन पर वोट बैंक के लिए ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ का समर्थक
होने का आरोप लगाया।
दिल्ली विधानसभा के 8 फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए भाजपा
और आप नेताओं के बीच मतदान का समय नजदीक आने के साथ साथ चुनावी गतिविधियां तेज
होती जा रही है।
श्री नड्डा ने आज दो ट्वीट किए। उन्होंने जवाहर लाल नेहरु
विश्वविद्यालय में देशविरोधी नारे लगाने वालों पर आरोपपत्र दाखिल करने की अनुमति
नहीं देने के लिए सवाल खड़े किए।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा,“कन्हैया
कुमार, उमर खालिद और कुछ अन्य राष्ट्रविरोधी
ताकतों ने देशविरोधी ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’ जैसे नारे लगए। ये लोग देश की अखंडता को नुकसान पहुंचाने की
धमकी दे रहे हैं। इनके खिलाफ कानूनी संस्थाओं ने इस मामले की जांच की और पिछले साल
जनवरी में आरोपपत्र दाखिल करने के लिए तैयार थी।”
उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियों को आरोपपत्र दाखिल करने की
अनुमति नहीं दी गई। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, “जांच
एजेंसियों ने टुकड़े-टुकड़े गैंग पर कारवाई के लिए केजरीवाल से अनुमति मांगी, किंतु एक साल बीत जाने के बाद भी कल तक यह अनुमति नहीं दी गई।
केजरीवाल को दिल्ली की जनता को यह बताना चाहिए कि जो लोग देश को तोड़ना चाहते हैं
उनका समर्थन क्यों कर रहे हैं? ऐसा इसलिए
है क्योंकि देशविरोधी ताकतों पर कार्रवाई उनके वोट बैंक पर असर डालेगा?” (वार्ता)
Monday, August 17
Breaking News
- 17 अगस्त राशिफल: सोमवार को इन राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, धन-यश में होगा लाभ
- दतिया के डायल 112 हीरोज
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 25 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापना के लिए किया भूमिपूजन
- विद्यार्थियों ने देखी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और ‘वंदे मातरम्’ पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी
- शादी का झांसा देकर कैश-जेवर लूटे, बड़वानी में 24 घंटे में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का पर्दाफाश; पांच गिरफ्तार
- सागर पुलिस ने सायबर अपराध के लिए म्यूल बैंक खातों का नेटवर्क संचालित करने वाली गैंग का किया पर्दाफाश
- स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और विकास के लिए रहा है समर्पित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- रतलाम में सराफा व्यापारी से करोड़ों की लूट का पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा
- JPSC-JSSC छात्रों के 20 अगस्त घेराव से पहले रांची में सुरक्षा बढ़ी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
- छात्रहित में लिया गया फैसला-मंत्री टंक राम वर्मा

