नई दिल्ली, (mediasaheb.com) केन्द्र सरकार ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में लोगों
की भलाई और स्थायी शांति बनाए रखने के लिए प्रतिबंधित संगठन नेशनल फ्रंट ऑफ
बोड़ोलैंड (एनडीएफबी) से संबद्ध सभी धड़ों और असम सरकार के साथ साेमवार को यहां एक
त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए।
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में यहां गृह
मंत्रालय में असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद साेनोवाल और एनडीएफबी के प्रतिनिधियों
के बीच इस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
श्री शाह ने इस मौके पर कहा कि यह महत्वपूर्ण समझौता असम और
बोडो समुदाय के लोगों के लिए एक स्वर्णिम भविष्य सुनिश्चित करेगा। वर्षों से चली आ
रही शत्रुता को समाप्त करने में मदद मिलेगी क्योंकि एनडीएफबी में शामिल नौ धड़ों
ने इसमें हिस्सा लिया है और 30 जनवरी को 1550 कार्यकर्ता हथियारों के साथ आत्मसमर्पण करेंंगे।
श्री शाह ने कहा,“ गृह
मंत्री होने के नाते मैं सभी प्रतिनिधियाें को आश्वस्त कराना चाहता हूं कि किए गए
सभी वादाें को तय समय सीमा में पूरा किया जाएगा।”(वार्ता)
Saturday, June 27
Breaking News
- केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी को NHB योजना के तहत 99 लाख रुपये की सब्सिडी मिलने पर विवाद
- बिहार में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, लखीसराय के कजरा में 185 मेगावाट की सबसे बड़ी यूनिट स्थापित
- मेड़ पर लगाए कुछ अनानास के पौधे, आज हर साल ₹2.5 लाख कमा रहे रायगढ़ के किसान अरुण साहू
- रायपुर : किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल
- उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी से बिजली खपत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची, 693.46 मिलियन यूनिट दर्ज
- बिहार मौसम अलर्ट: कई जिलों में भारी बारिश और आंधी, कुछ हिस्सों में लू का कहर जारी
- केतन मर्डर केस में नया खुलासा! सिया गोयल कॉमर्स ग्रेजुएट नहीं, 12वीं फेल; जांच में सामने आई नई बातें
- सेरेना विलियम्स की विंबलडन में चार साल बाद वापसी, पहले दौर में ऑस्ट्रेलिया की माया जाइंट से भिड़ंत
- वीकेंड पर ओटीटी धमाका: ZEE5 पर देखें राजसी साज़िश से लेकर क्राइम थ्रिलर तक का पूरा पैकेज
- भारत दौरे पर आएंगे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बताया कब होगी यात्रा


