नयी दिल्ली (mediasaheb.com)
देश में
लगातार दो दिन से वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के छह हजार से अधिक मामले
सामने आने से कुल संक्रमितों की संख्या सवा लाख के आंकड़े को पार कर 1,25,101 पर पहुंच गयी है हालांकि राहत की बात यह है कि
देश में 50 हजार से अधिक लोगों ने इस संक्रमण से निजात
भी पायी।
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से
शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में
कोरोना संक्रमण के अब तक के सर्वाधिक 6654 नये मामले
सामने आये जिससे कुल संक्रमितों की संख्या 1,25,101 पर पहुंच
गयी। देश में कुल सक्रिय मामले 69597 हैं। इससे
एक दिन पहले 6088 नये मामले सामने आये थे।
देश में कोविड-19 संक्रमण से पिछले 24 घंटों में 137 लोगों की
मौत होने से मृतकों की संख्या 3720 हो गयी।
शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को मृतकों की संख्या में कुछ कमी आई है। शुक्रवार के
आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में कोविड-19 से 148 लोगों की
मौत हुई थी। संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच इस महामारी से ठीक होने वालों की
संख्या में भी इजाफा हो रहा है और पिछले 24 घंटों में
3250 लोग इस संक्रमण से मुक्त हुए हैं जिससे
स्वस्थ हुए लोगों की कुल संख्या 51,784 हो गयी
है।
देश में कोरोना से सबसे अधिक महाराष्ट्र प्रभावित हुआ है और
कुल संक्रमण के मामलों में एक तिहाई से अधिक हिस्सा यहीं का है। महाराष्ट्र में
पिछले 24 घंटों में 2940 नये मामले सामने आये हैं , जिसके बाद
यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 44582 हो गयी है
तथा कुल 1517 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 12583 लोग इसके संक्रमण से ठीक भी हुए हैं।(वार्ता)
Saturday, October 3
Breaking News
- 3 अक्टूबर राशिफल: शनिवार को चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानें अपना भविष्यफल
- नुक्कड़ नाटक के जरिए पहुँचाया जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश
- एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम के स्वर्ण पर मंत्री विश्वास सारंग ने दी बधाई
- उन्नत टमाटर की खेती से शाहिद की मेहनत लाई रंग, 2 एकड़ में कमाए 1.20 लाख रुपये
- ओरछा के ‘सेवा संकल्प शिविर’ में उमड़े ग्रामीण 237 मरीजों को मिला मुफ़्त इलाज
- गुजरात से निकली बाइक रैली का उदयपुर में भव्य स्वागत, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया आत्मीय अभिनंदन
- अवैध खनिज परिवहन पर सख्ती, रेत-पत्थर से भरे 6 वाहन जब्त
- 88 साल बाद फिर खुलेगा उज्जैन की वैश्य टेकरी का राज, 2300 साल पुराने इतिहास से उठेगा पर्दा
- वन्यजीव सप्ताह में वन विहार में विभिन्न प्रतियोगिताएं, कार्यक्रम हुए
- प्रदेशवासियों को बेहतर, तेज और सुरक्षित आवागमन की मिलेगी सुविधा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय


