वाशिंगटन, (mediasaheb.com) जापान की
स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका पिछले 12 महीनों
में सर्वाधिक कमाई वाली महिला खिलाड़ी बन गयी हैं और उन्होंने एक साल में सर्वाधिक
कमाई करने का रूस की मारिया शारापोवा का रिकॉर्ड तोड़ा है।
अमेरिका की विश्व प्रसिद्ध मैगजीन फ़ोर्ब्स के अनुसार 22 वर्षीय ओसाका ने पिछले 12 महीनों
में ईनामी राशि और विज्ञापनों से तीन करोड़ 74 लाख डॉलर
कमाए जो अमेरिका की स्टार टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स से 14 लाख डॉलर ज्यादा हैं।
ओसाका से पहले रुस की मारिया शारापोवा के नाम 12 महीनों में सर्वाधिक कमाई करने वाली महिला खिलाड़ी का रिकॉर्ड
था। उन्होंने 2015 में दो करोड़ 97 लाख डॉलर की कमाई की थी।
ओसाका ने 2018 में यूएस
ओपन और 2019 में ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता था। 38 साल की सेरेना पिछले चार साल तक दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई
करने वाली महिला खिलाड़ी रही थीं जबकि इससे पहले शारापोवा के नाम पांच साल तक यह
रिकॉर्ड दर्ज था।
जापान की ओसाका जब एक साल की थीं तब सेरेना ने 1999 में अपना पहला ग्रैंड स्लेम खिताब जीता था। उसके 19 साल बाद ओसाका ने सेरेना को यूएस ओपन के फाइनल में हराया था
और अपना पहला ग्रैंड स्लेम खिताब जीता था।
ओसाका सर्वाधिक कमाई करने वाले खिलाड़ियों में 29वें नंबर पर हैं जबकि सेरेना 33वें नंबर
पर हैं। वर्ष 2016 के बाद से यह पहली बार है जब दो महिला
खिलाड़ियों ने सर्वाधिक कमाई करने वाले शीर्ष 100 खिलाड़ियों
में जगह बनाई है।
सेरेना पिछले चार वर्षों में सर्वाधिक कमाई करने वाली शीर्ष
महिला खिलाड़ी रही हैं और उनकी कमाई 18 करोड़ डॉलर
से 29 करोड़ डॉलर के बीच रही है। 23 बार की ग्रैंड स्लेम चैंपियन 38 वर्षीया
सेरेना ने अपने करियर में विज्ञापनों से लगभग 30 करोड़ डॉलर
की कमाई की है।(वार्ता)
Thursday, July 2
Breaking News
- 2 जुलाई 2026 राशिफल: गुरुवार को इन राशियों पर बरसेगी किस्मत, धन लाभ और सफलता के प्रबल योग
- रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन
- संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल
- वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये
- ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित
- स्वच्छ एवं हरित विद्यालय की राष्ट्रीय रेटिंग में मध्यप्रदेश की उल्लेखनीय उपलब्धि
- मार्च से जुलाई, सहारनपुर में हर महीने विकास की बहार आई
- शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की
- डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्य भेंट
- नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने से पहले सरकार ने प्रभावित परिवारों को दिया पक्का आवास


