रायपुर (media
saheb.com) छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस.सिंहदेव के भूपेश मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने की कथित रूप से एक समाचार चैनल तथा सोशल मीडिया में चल रही खबरों का उनके आफिस ने खंडन किया है।
टी.एस.सिंहदेव के आफिशियल वाट्सएप मीडिया ग्रुप में उनके मीडिया समन्वयक राजेन्द्र सिंह परिहार ने आज पोस्ट किया कि..स्वास्थ्य मंत्री टी.एस.सिंहदेव द्वारा अपने पद से इस्तीफा देने की खबर केवल पूर्णतः असत्य और निराधार है। टी.एस.सिंहदेव के विरूद्द यह अफवाह फैलाई जा रही है,अतःआप सभी से निवेदन हैं कि ऐसी झूठी खबरों पर ध्यान नही दे..। य़ह अफवाह कौन फैला रहा है इसके बारे में उऩ्होने कुछ नही कहा हैं।
टी.एस. सिंहदेव को कांग्रेस में बगावत रोकने इस सप्ताह के शुरू में पार्टी कांग्रेस आलाकमान ने त्रिपुरा भेजा था,जिसकी रिपोर्ट देने के लिए वह दिल्ली पहुंचे,इसके बाद कई दिनों से वहीं पर हैं। इसी बीच उनके कथित रूप से इस्तीफे की खबरें कल से प्रचारित होने लगी। इससे पूर्व युवक कांग्रेस के कार्यक्रम में हिस्सा देने दिल्ली गए उनके कथित समर्थकों ने कांग्रेस मुख्यालय के बाहर उनके समर्थन में नारेबाजी की थी।
कुछ राजनीतिक जानकार इसे रामानुजगंज के विधायक वृहस्पत सिंह के विवाद से जोड़कर देख रहे है,तो कुछ इसे ढ़ाई वर्ष पूरे होने पर दबाव की राजनीति से जोड़ रहे है। सच जो भी हो पर लोग तीन चौथाई बहुमत हासिल करने वाले राज्य में भी कांग्रेस के लिए इसे उस स्थिति में ठीक नही मान रहे है,जबकि मुख्य विपक्षी दल ने अभी से ताकत झोकना शुरू कर दिया है।For English News : the states.news
Friday, April 24
Breaking News
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गन्ना विभाग ने शुरू की तैयारी
- योगी सरकार में महिलाओं का मजबूत सहारा बनी 181 हेल्पलाइन
- योगी सरकार का बड़ा फैसला: कम लोड वाले उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
- नरवाई जलाना खेत और सेहत दोनों के लिए हानिकारक : कृषि मंत्री कंषाना
- Pakistan Indus Water: गर्मी बढ़ने पर पाकिस्तान हुआ बेचैन, UNSC में सिंधु के पानी के लिए गिड़गिड़ाया
- बंगाल में 10% बढ़ा मतदान, 3 करोड़ से ज्यादा वोटर्स की बंपर वोटिंग: ममता या BJP को मिलेगा फायदा?
- नोएडा में हाईराइज आग से निपटने की नई तकनीक का ट्रायल सफल
- मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों की कमी की शीघ्र होगी पूर्ति : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
- लॉरेंस बिश्नोई पर बनी डॉक्यू सीरीज पर रोक, OTT रिलीज पर विवाद
- वर्ल्ड कप फाइनल टिकट की कीमत 21 करोड़ रुपये तक पहुंची, FIFA रीसेल साइट पर हड़कंप


