मुंबई, (media saheb.com) बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर, अक्षय कुमार और फिल्मकार आनंद एल राय के साथ फिर काम कर खुश है। भूमि इन दिनों फिल्म ‘रक्षाबंधन‘ में काम कर रही है। ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा‘ के बाद भूमि एक बार फिर ‘रक्षाबंधन’ में अक्षय कुमार के अपोजिट नजर आने वाली हैं। भूमि अपनी हिट फिल्म ‘शुभ मंगल सावधान‘ के निर्माता आनंद एल. राय के साथ काम कर रही हैं,
जो ‘रक्षाबंधन’ के निर्देशक भी हैं।
भूमि ने कहा, “अक्षय सर ने मुझे एक ऐसी फिल्म में अपने साथ काम करने का मौका दिया, जो मेरी पहली ब्लॉकबस्टर बनी। फिल्म ‘टॉयलेट: एक प्रेमकथा’ में उन्होंने मुझ पर भरोसा जताया और हमारी जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया। उन्होंने मेरे भीतर आत्मविश्वास जगाया, जिससे मुझे इस इंडस्ट्री में ऊंचा मुकाम हासिल करने का हौसला मिला। इसलिए, जब मुझे पता चला कि ‘रक्षाबंधन’ में मुझे फिर से उनके साथ काम करने का मौका मिलने वाला है, तो मेरी खुशी का ठिकाना ना रहा।”
भूमि ने कहा, ‘रक्षाबंधन के जरिए मुझे अपनी जिंदगी के सबसे खास लोगों के साथ रीयूनियन का मौका मिला है। आनंद एल राय सर को मैं अपना गुरु मानती हूं। उन्होंने एक कलाकार के रूप में उस वक्त मेरी काबिलियत पर भरोसा किया, जब मैंने अपने करियर की शुरुआत ही की थी। और ‘शुभ मंगल सावधान’ में उन्होंने मुझे जो मौका दिया, उसके लिए मैं हमेशा उनकी अहसानमंद रहूंगी। इसलिए, मुझे खुशी है कि मुझे उनके साथ दोबारा काम करने का मौका मिला है।”(वार्ता) For English News : the states.news
Sunday, July 5
Breaking News
- 5 जुलाई 2026 राशिफल: रविवार को किन राशियों पर होगी धन वर्षा? जानें किस्मत, करियर और सफलता का हाल
- मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं
- भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया
- योगी सरकार में खेल क्रांति: वाराणसी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम जल्द बनेगा नई पहचान
- “SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित
- योगी सरकार की मुफ्त आईएएस-पीसीएस आवासीय कोचिंग योजना बनी युवाओं की उम्मीद
- केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप
- टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं
- किसानों की डिजिटल पहचान की ओर तेजी से बढ़ रहा उत्तर प्रदेश
- कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

