रायपुर (mediasaheb.com)छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है
कि लोगों का विश्वास पुलिस की सबसे बड़ी पूंजी है। इसे हर हाल में बनाए रखने का
प्रयास किया जाना चाहिए।
श्री बघेल ने आज
नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय में पहली बार आयोजित आईपीएस कॉनक्लेव को संबोधित
करते हुए कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पुलिस कर्मियों की व्यवहारिक दिक्कतों को
ध्यान रखें, उनसे
संवाद स्थापित करें और ऐसा वातावरण तैयार करें , जिससे पुलिसकर्मियों का मनोबल ऊंचा रहे और वे
पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करने में सक्षम हो
सकें।
उन्होने कहा कि
जिला कलेक्टरों को भी पुलिस के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश राज्य शासन
द्वारा दिए गए हैं।उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक नौजवानों को खेल से जोड़ने और गांव
की महिलाओं को आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने की पहल पुलिस के अधिकारियों को करनी
चाहिए। उन्होंने कहा कि नक्सल क्षेत्रों में पदस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों का
निश्चित अवधि में रोटेशन के आधार पर स्थानांतरण सुनिश्चित किया जाए।
श्री बघेल ने
चिटफंड कंपनियों पर कार्यवाई में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।उन्होने
कहा कि प्रदेश में नक्सली घटनाओं में कमी आई है, नक्सली मुठभेड़ में पुलिस जवानों,ग्रामीणों और
आदिवासियों की मृत्यु की घटनाएं भी कम हुई हैं, इससे यह स्पष्ट है कि लोगों का विश्वास जीतने में
हमारी पुलिस सफल रही है। लोगों का पुलिस के प्रति यह विश्वास और बढ़ाने के प्रयास
किए जाने चाहिए।(वार्ता)
Wednesday, June 24
Breaking News
- AAP विधायक को बड़ा झटका, पत्नी समेत 9 लोगों को 7-7 साल की जेल; मारपीट और वसूली मामले में सजा
- ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायगढ़ में विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
- Noida Smart Garbage System: देश में पहली बार नोएडा में शुरू हुई स्मार्ट कचरा व्यवस्था, हाई-टेक सिटी को मिली नई पहचान
- MP के लाखों छात्रों को बड़ी राहत! सस्ती हो सकती है इंजीनियरिंग की पढ़ाई, निजी कॉलेजों ने भेजा शुल्क कटौती प्रस्ताव
- श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना ने एक दिन में रिकार्ड 11721 मीट्रिक टन फ्लाई ऐश का किया निस्तारण
- काशी की तर्ज पर मिर्जापुर में बनेगी 6 KM लंबी गंगा पैड़ी, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
- साय सरकार की पहल से श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिलेगा बेहतर भविष्य, सरकार उठाएगी पढ़ाई का पूरा खर्च
- नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, सरल संयोजन पोर्टल से करें ऑनलाइन आवेदन
- Rule Change From July: 1 जुलाई से बदल जाएंगे ये 7 बड़े नियम, LPG, रेलवे और आधार से जुड़े बदलाव का जेब पर असर
- UCC ड्राफ्ट की कमान जज रंजना प्रकाश देसाई के हाथों में, जानिए किन बड़े पदों पर दे चुकी हैं सेवाएं

