दंतेवाड़ा, (mediasaheb.com)छत्तीसगढ़ के दक्षिण बस्तर के
दंतेवाड़ा जिले के अंतर्गत नक्सली प्रभावित एक गांव ऐसा भी है, जहां के लोग अपने
विवादों को मिल बैठकर स्वयं ही निपटाते हैं और पिछले 25 सालों में यहां के
ग्रामीणों ने गांव में घटित होने वाले किसी भी मामले के लिए थाने में प्राथमिकी
दर्ज नहीं कराई है।
यह गांव दंतेवाड़ा
जिले के कुआकोंडा थाने से चार किलोमीटर दूर उदेला गांव है। यहां पिछले 25 सालों में
ग्रामीणों ने गांव में घटित होने वाले किसी भी प्रकरण के लिए थाने में एफआईआर दर्ज
नहीं कराई है। इस गांव के लोग अपने बीच के होने वाले झगड़ों या विवादों को स्वयं ही
निपटाते हैं और पुलिस तथा न्यायालयों के चक्करों से दूर रहते हैं।(वार्ता)
Previous Articleअशोक जुनेजा बने छत्तीसगढ़ IPS एसोसिएशन के अध्यक्ष
Next Article जनता का विश्वास पुलिस की सबसे बड़ी पूँजी -CM भूपेश


