बीजिंग (mediasaheb.com) (स्पूतनिक) चीन में कोरोना वायरस से संक्रमित हाेने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 63851 हो गई है और इस घातक विषाणु से अब तक 1380 लोगों की मौत हो गई है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के अनुसार 13 फरवरी की मध्यरात्रि तक 31 प्रांतों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरोना वायरस
के 5548 नये मामले सामने आए हैं और अब संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 63851 हो चुकी है जिसमें से 10204 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। अब तक 1380 लोगों की मौत हो चुकी हैं तथा 6723 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी है।
उल्लेखनीय है कि दिसंबर 2019 में चीन के वुहान शहर में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया था जिसके बाद से अब तक यह 25 से अधिक देशों में यह फैल चुका है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) कोरोना वायरस के मद्देनजर वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल की घोषणा पहले ही कर चुका है। वार्ता।
Wednesday, October 7
Breaking News
- 7 अक्टूबर 2026 राशिफल: इन राशियों के लिए शुभ रहेगा बुधवार, धन-करियर में मिलेगा लाभ
- रजिस्ट्री हुई और नामांतरण भी, मोहम्मद जावेद को नहीं लगाने पड़े तहसील के चक्कर
- अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना
- छत्तीसगढ़ में लक्ष्य शत्-प्रतिशत बोनी पूर्ण अब तक किसानों को 13.40 लाख मीट्रिक टन उर्वरकों का वितरण
- एक गाय से शुरू हुआ सफर, आज 10 पशुओं का समृद्ध पशुधन
- फार्म 6 के साथ नहीं लिया जाएगा घोषणा पत्र : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मप्र संजीव कुमार झा
- विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए अतिरिक्त वित्तीय प्रबंधन
- फसल विविधीकरण, किसान पंजीयन और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हुए ग्रामीण
- भोपाल में सेना दिवस पर होंगे भव्य और आकर्षक आयोजन
- ‘सेवा फर्स्ट–इनोवेशन चैलेंज’ में अधिकतम कराएँ पंजीयन


