नई दिल्ली, (mediasaheb.com) उच्चतम
न्यायालय ने चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू
यादव की जमानत के खिलाफ दायर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की याचिका पर पूर्व
मुख्यमंत्री को शुक्रवार को नोटिस जारी किया।
मुख्य न्यायाधीश शरद अरविंद बोबडे न्यायमूर्ति बी आर गवई और
न्यायमूर्ति सूर्यकांत की खंडपीठ श्री यादव को नोटिस जारी करके जवाब तलब किया।
दरअसल, झारखंड उच्च न्यायालय ने देवघर कोषागार
मामले में सजा की आधी अवधि गुजर जाने को आधार पर जमानत दे दी थी और सजा को निलंबित
कर दिया था।
सीबीआई ने उच्च न्यायालय के इसी फैसले के खिलाफ शीर्ष अदालत
में याचिका दाखिल की है।
लालू प्रसाद यादव के खिलाफ सीबीआई उस समय न्यायालय पहुंची है, जब बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। हालांकि अभी तक
चुनाव का एलान नहीं हुआ है। वार्ता।
Friday, April 24
Breaking News
- बूंदी में बाल विवाह का पर्दाफाश, 7 मासूम बच्चियों की शादी रुकवाई गई
- यूपी में 1 मई से शुरू होगा गन्ना जीपीएस सर्वे, किसानों को SMS से मिलेगी सूचना
- टॉम क्रूज की ‘टॉप गन’ 40 साल बाद फिर रिलीज, फैंस में जबरदस्त उत्साह
- अजमेर में साइबर ठगी: डॉक्टर अपॉइंटमेंट के नाम पर शख्स से 3.66 लाख ठगे
- PSL 2026 में मुस्तफिजुर रहमान का नहीं होगा हिस्सा, बांग्लादेश ने वापस लिया NOC
- बालोद : मई के पहले सप्ताह से शुरू होगा तेंदुपत्ता संग्रहण का कार्य
- वट सावित्री व्रत 2026: जानें तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि
- जयपुर में राजस्थान रॉयल्स बनाम SRH,पिछली हार का बदला लेने उतरेगी RR
- प्रदेश में सहकार से हो रहा है डेयरी गतिविधियों का विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- बीजेपी में शामिल हुए राघव चड्ढा, राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल, नितिन नवीन ने खिलाई मिठाई


