नई दिल्ली, (media saheb.com) देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण (#Coronavirus ) के नये मामलों की तुलना में इससे स्वस्थ होने वालों की संख्या बहुत अधिक रही जिससे सक्रिय मामलों की दर घटकर 1.09 फीसदी रह गयी है।
देश में सोमवार को 78 लाख 66 हजार 950 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये और अब तक 75 करोड़ 22 लाख 38 हजार 324 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 25,404 नये मामलों की पुष्टि की गयी, जिससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 3 करोड़ 32 लाख 89 हजार 579 हो गया है। इस दौरान 37,127 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की 3,24,84,159 तीन करोड़ 24 लाख 84 हजार 159 हो गयी है। सक्रिय मामले 12062 घटकर तीन लाख 62 हजार 207 रह गये हैं। इसी अवधि में 339 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 4,43,213 हो गया है।
देश में रिकवरी दर बढ़कर 97.58 प्रतिशत हो गयी जबकि मृत्यु दर अभी 1.33 फीसदी है।
सक्रिय मामलों के हिसाब से केरल अभी देश में पहले स्थान पर हैं हालांकि पिछले 24 घंटों में यहां सबसे अधिक 13480 सक्रिय मामले कम हुए हैं और इनकी संख्या अब 2,09,335
रह गयी है। वहीं 28,439 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 41,58,504 हो गयी है, जबकि 99 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 22,650 हो गयी है।
महाराष्ट्र में सक्रिय मामले बढ़कर 53,427 हो गये हैं जबकि 27 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,38,169 हो गयी है। वहीं 530 लोगों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 63,09,021 हो गयी है।(वार्ता) For English News : the states.news
Thursday, August 20
Breaking News
- सावन की उमंग में झूमीं महिलाएं, महिला कांग्रेस ने मनाया सावन महोत्सव
- श्रमिकों को ई-स्कूटी खरीदने ₹40 हजार की मदद, बढ़ई-वेल्डर समेत 49 निर्माण श्रमिकों को मिलेगा फायदा
- जापानी निवेश का महा-ब्लूप्रिंट! CM योगी का बड़ा मास्टरस्ट्रोक, यूपी-जापान इंडस्ट्रियल पार्टनरशिप से बदलेगी तस्वीर
- वाराणसी में गंगा का विकराल रूप, अस्सी से नमो घाट तक 84 घाट जलमग्न; बाढ़ को लेकर अलर्ट
- 8 साल बाद हुई JET परीक्षा भी रद्द, झारखंड में सहायक प्राध्यापक भर्ती और PhD नामांकन पर संकट
- भिलाई नगर निगम में वार्ड आरक्षण की तैयारी शुरू, 5 सदस्यीय समिति का गठन
- सिख दंगों में दोषी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन कुमार का कारावास में निधन
- RSS प्रमुख मोहन भागवत के अमेरिका दौरे पर विवाद, USCIRF ने किया विरोध; आखिर क्या है पूरा मामला?
- योगी सरकार ने तेज किया बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत-बचाव कार्य, एनडीआरएफ की टीमों को किया पूर्ण सक्रिय
- राजस्थान निकाय चुनाव: 309 शहरों में साख की जंग, जानिए BJP और कांग्रेस के लिए क्यों अहम है मुकाबला


