नई दिल्ली, (media
saheb.com) कोरोना महामारी की दूसरी लहर में संक्रमण के लिए
निर्वाचन आयोग के खिलाफ मद्रास उच्च न्यायालय की कड़ी टिप्पणी के बाद चार राज्यों
एवं एक केंद्र शासित प्रदेश के लिए हुए विधानसभा चुनावों और कुछ उपचुनावों के
परिणाम के उपरांत विजय जुलूस निकालने पर रोक लगा दी गयी है।
आयोग ने मंगलवार को एक बयान जारी करके कहा कि चार राज्यों –
असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल, एवं
केंद्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों तथा कुछ राज्यों में हुए
उपचुनावों के मतों की गिनती आगामी दो मई को निर्धारित है और पिछले वर्ष के कोरोना
गाइडलाइन पर अमल के अलावा विजयी उम्मीदवारों द्वारा किसी भी प्रकार का विजय जुलूस
निकालने पर प्रतिबंध रहेगा।
आयोग ने कहा, “दो मई 2021 को मतगणना के बाद किसी भी प्रकार के विजय जुलूस की अनुमति
नहीं होगी। संबंधित निर्वाचन अधिकारी से विजय प्रमाण पत्र हासिल करने के वक्त
विजयी उम्मीदवार या उसके प्रतिनिधि के साथ दो से अधिक व्यक्ति रहने की अनुमति नहीं
दी जायेगी।”
आयोग ने कहा कि देश भर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते
हुए उसने मतगणना प्रक्रिया में 21 अगस्त 2020 के दिशानिर्देशों पर अमल के अलावा अन्य कठोर प्रावधान भी किये
हैं।
गौरतलब है कि मद्रास उच्च न्यायालय ने सोमवार को कोरोना की
दूसरी लहर के लिए आयोग को जिम्मेदार ठहराते हुए उसे ‘सबसे गैर जिम्मेदार संस्था’ करार
दिया।
न्यायालय ने कहा था कि आयोग के अधिकारियों पर हत्या का भी
मामला दर्ज किया जा सकता है।(वार्ता) (the states. news)
Thursday, July 9
Breaking News
- आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, करियर-धन और प्रेम का हाल
- मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता
- तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप
- उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति
- 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन
- रोपने के लिए प्रदेश की 2600 से अधिक नर्सरियों में 57.62 करोड़ पौधे तैयार
- मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर
- जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब
- लोक कलाओं में शुरू करें सर्टिफिकेट कोर्स : राज्य मंत्री लोधी
- पटना से 4 शहरों तक दौड़ेगी रैपिड ट्रेन, कैबिनेट ने DPR को दी मंजूरी


