नई दिल्ली, (mediasaheb.com)। गुरूवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी की मौत की झूठी खबर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बनने लगी। अपनी मौत की खबर देख कुरैशी बुरी तरह भड़क गए और इसे भी भारत की करतूत बता दिया।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री कोरोना संक्रमित हैं और इस समय वे मिलिट्री अस्पताल में भर्ती हैं। अपनी मौत पर की खबर विकीपिडिया पर देख सन्नाटे में आए कुरैशी ने कहा कि इस खबर को पढ़ने के बाद उनके परिवार और मित्र काफी परेशान हो गए। उन्होंने कहा कि वह अल्लाह की दुआ से ठीक है और अस्पताल में अपना इलाज करा रहे हैं। पाक विदेश मंत्री ने कहा कि उनकी मौत की झूठी खबर चलाने में भारतीय लाॅबी का हाथ है।
इसके पहले खुद ही शाह महमूद कुरैशी ने कहा था कि उनके अंदर कोरोना का प्रारंभिक लक्षण आ गया है। उन्हें हल्का बुखार है और खुद को उन्होंने क्वारानटाइन कर लिया है। बाद में यह खबर आई कि उन्हें मिलिट्री अस्पताल में भेज दिया गया है। ( हि स )
Saturday, June 20
Breaking News
- जशपुर दौरे पर रहेंगे CM साय, जैविक खेती कार्यशाला और जनकल्याण शिविर में करेंगे शिरकत
- 14 करोड़ की जमीन 54 करोड़ में खरीदने का आरोप, उत्तराखंड में 12 अधिकारियों पर कार्रवाई
- एमपी के हजारों कर्मचारियों को बड़ी राहत, पेंशन और पीएफ के लिए अब 4 महीने पहले करना होगा ऑनलाइन आवेदन
- भारत की नजर क्लीन स्वीप पर, चेन्नई वनडे में यशस्वी जायसवाल की अग्निपरीक्षा
- कोलकाता एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान पर गिरी बिजली, 141 यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया
- ऑस्ट्रेलिया को हराकर अमेरिका नॉकआउट में, 96 साल पुराना रिकॉर्ड भी टूटा
- माथेयास कुनहो के दो गोल, ब्राजील ने हैती को 3-0 से हराकर दर्ज की पहली जीत
- जोनाथन डेविड की हैट्रिक, कनाडा ने कतर को 6-0 से रौंदा
- तेजस MK2 की ताकत से दुनिया हैरान! THAAD-आयरन डोम को दे सकता है चुनौती, राफेल जैसी रफ्तार का दावा
- ‘हे जियो’ बोलते ही होंगे कई काम, कॉल के बीच खाना ऑर्डर से लेकर कैब बुकिंग तक की सुविधा


