मुंबई (mediasaheb.com)बॉलीवुड में अपने लाजवाब कॉमिक अभिनय से दर्शकों के दिलों
पर राज करने वाले जगदीप मां की एक सीख को सफलता का मूलमंत्र मानते थे।
जगदीप ने अपने शुरूआती दिनों में बेहद
मुश्किलों का सामना किया लेकिन कभी हार नहीं मानी और संघर्ष कर फिल्म इंडस्ट्री
में सशक्त पहचान नायी। जगदीप ने एक इंटरव्यू में अपनी मां के द्वारा कहे गए शेर का
जिक्र किया था और बताया था कि कैसे उस शेर ने उन्हें कभी हारने नहीं दिया।
जगदीप ने कहा था, “मैंने जिंदगी से बहुत कुछ सीखा है। मेरी
मां ने मुझे समझाया था। एक बार बॉम्बे में बहुत तेज तूफान आया था। सब खंभे गिर गए
थे। हमें अंधेरी से जाना था। उस तूफान में हम चले जा रहे थे। एक टीन का पतरा आकर
गिरा और मेरी मां के पैर में चोट लगी। बहुत खून निकल रहा था। ये देख मैं रोने लगा, तो मेरी मां ने तुरंत अपनी साड़ी फाड़ी
और उसे बांध दिया। तूफान चल रहा था, तो मैंने कहा कि यहीं रुक जाते हैं, ऐसे में कहां जाएंगे, तो उन्होंने एक शेर पढ़ा था। मां ने कहा
था, वो मंजिल क्या जो
आसानी से तय हो वो राह ही क्या जो थककर बैठ जाये। पूरी जिंदगी मुझे ये ही शेर समझ
में आता रहा कि वो राह ही क्या जो थककर बैठ जाए तो अपने एक-एक कदम को एक मंजिल
समझ लेना चाहिए। छलांग नहीं लगानी चाहिए, गिर जाओगे।”वार्ता(#thestates.news)
Thursday, April 23
Breaking News
- ₹75,272 करोड़ की सबसे बड़ी डिफेंस डील, भारत को जर्मनी से मिलेगी दुनिया की सबसे साइलेंट सबमरीन टेक्नोलॉजी
- Bihar की महिलाओं की बड़ी भागीदारी: Atal Pension Yojana में 46 लाख रजिस्ट्रेशन पार
- Manendragarh प्रशासन का एक्शन: 3 बाल विवाह रुकवाए, परिवारों को दी सख्त समझाइश
- झालमुड़ी मैंने खाई, मिर्ची TMC को लगी…’, पीएम मोदी का पश्चिम बंगाल में तंज
- इंदौर में 6 हजार से ज्यादा ई-रिक्शाओं के रजिस्ट्रेशन, जोन अनुसार कलर करवा रहे संचालक, नई व्यवस्था शुरू होगी
- BJP विधायक सहित 6 को बंगला खाली करने का नोटिस, विधायक बोले – CM के पदचिह्नों पर चल रहे, किराया तक नहीं दे रहे मालवीय
- Chhattisgarh Swami Vivekanand Technical University ने लॉन्च किया डिजिवर्सिटी पोर्टल, लेट फीस के साथ 5 मई तक आवेदन का मौका
- मध्यप्रदेश बनेगा विमानन और लॉजिस्टिक्स का प्रमुख केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- सागर को सीएम की बड़ी सौगात, 58 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण , बुंदेलखंड से प्रदेश के विकास की नई राह
- ₹3 लाख करोड़ स्वाहा, अंत तक नहीं संभला शेयर बाजार, गिरावट के प्रमुख कारण

