नई दिल्ली, (mediasaheb.com)। कांग्रेस कार्यसमिति की आपात बैठक में महाराष्ट्र में सरकार गठन और संसद के शीतकालीन सत्र के मुद्दे पर चर्चा शुरू हो गई है। यह बैठक गुरुवार सुबह 9ः30 बजे कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर शुरू हो गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। बैठक में अधीर रंजन चौधरी, अंबिका सोनी, अहमद पटेल, एके एंटनी समेत अन्य कांग्रेस नेता हिस्सा ले रहे हैं। बैठक में संसद के शीतकालीन सत्र में एनडीए सरकार को घेरने के अलावा महाराष्ट्र में सरकार गठन पर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि सोनिया गांधी महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए शिवसेना और राकांपा के साथ गठबंधन को हरी झंडी दे चुकी हैं। कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चौहान कह चुके हैं कि जल्द ही महाराष्ट्र में सरकार बनेगी। शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि जल्द ही गुड न्यूज मिलेगी। (हि.स.)
Tuesday, June 16
Breaking News
- भोजशाला फैसले के एक माह बाद भी SOP पर संशय, अधिकारी दे रहे सुप्रीम कोर्ट याचिका का हवाला
- प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में 24 जून को होगी ग्राम सभा
- पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति बनाए रखने के लिए सरकार सख्त, कंपनियों पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
- CM योगी का बड़ा बयान: ‘माफियाओं का सफाया ही मेरा पसंदीदा विषय’, लखनऊ में खुलकर बोले
- इंडोनेशिया में 6.7 तीव्रता का जोरदार भूकंप, पालू में दहशत; कई इमारतों को नुकसान
- MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 101 तहसीलदारों के तबादले; भोपाल की तीनों तहसीलों को मिले नए अधिकारी
- NEET UG तैयारियों की CM डॉ. मोहन यादव ने की समीक्षा, वीसी के जरिए अधिकारियों को दिए निर्देश
- वन मंत्री केदार कश्यप ने बीजापुर जिले को 18 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात
- फीफा वर्ल्ड कप में 68 साल बाद बना अनोखा रिकॉर्ड, एक ही दिन के चारों मुकाबले रहे ड्रॉ
- गोबर गैस संयंत्रों के पुनर्जीवन से ग्रामीण ऊर्जा आत्मनिर्भरता को नई गति


