रायपुर,(mediasaheb.com) छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विकास तिवारी ने प्रदेश सरकार के कैबिनेट द्वारा रामपथ गमन के पचहत्तर स्थानों में से आठ स्थानों का चयन करके उसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है, वह स्वागत योग्य है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस निर्णय से समूचे विश्व के राम भक्तों में हर्षोउल्लास व्याप्त हो गया है।
प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा प्रथम चरण में राम वनपथ गमन के सीतामढ़ी हर चौका कोरिया,रामगढ़ सरगुजा,शिवरीनारायण जांजगीर चांपा, तुरतुरिया बलौदाबाजार-भाटापारा, चंद्रपुरी रायपुर, राजिम गरियाबंद,सिहावा (सप्त ऋषि आश्रम) धमतरी एवं जगदलपुर बस्तर को चयनित किया गया है।
प्रवक्ता विकास तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सही अर्थों में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के पथ में चलने वाले भक्तों में से हैं जो बिना आडंबर के राम काज को प्रतिपादित करते है और जिन्होंने अपने अल्प समय के सरकार के कार्यकाल में ही भगवान राम के ननिहाल कौशल प्रदेश छत्तीसगढ़ को समूचे विश्व पटल पर उकेरने का पुनीत काम किया है। भगवान राम की माता कौशल्या देवी का जन्म स्थल इसी छत्तीसगढ़ प्रदेश जिसे सनातन काल में कौशल प्रदेश के नाम से जाना जाता था को माना गया है और भगवान राम के 14 वर्ष के वनवास में से लगभग 10 वर्ष इसी छत्तीसगढ़ की धरा पर गुजरे हैं।
प्रवक्ता विकास तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सदैव राम काज करने के लिए हमेशा आतुर रहते हैं चाहे वह कौशल्या के राम रामलीला मंचन का भव्य कार्यक्रम हो अथवा माता कौशल्या की जन्म तिथि घोषित होने के पश्चात कौशल्या जयंती मनाने की पुनीत घोषणा हो। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इन सभी निर्णय से समूचे विश्व के राम भक्तों में प्रसन्नता व्याप्त हो गई है।
Monday, October 5
Breaking News
- 5 अक्टूबर 2026 राशिफल: इन राशियों के लिए रहेगा दिन खास, जानें किसे मिलेगा लाभ
- अपने नाम जमीन की रजिस्ट्री पर प्रेमलता को मिली आर्थिक राहत, ऑनलाइन सुविधाओं से समय भी बचा
- इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलो कांग्रेस, सीपीआई ,सीपीआई एम सीपीआई (एमएल), समाजवादी पार्टी की संयुक्त बैठक में निर्णय
- पीएम सूर्य घर योजना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भोपाल और ग्वालियर में लगेंगे ‘सेवा सेतु कैंप’ : मंत्री शुक्ला
- नोएडा: 43वीं मंजिल से कूदे सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत, डिप्रेशन और पारिवारिक विवाद की बात सामने आई
- अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव
- 10 लाख लेकर उद्योग नहीं लगाया तो अब होगी वसूली, गोपालगंज में 315 लाभुकों पर कार्रवाई की तैयारी
- नवीन न्याय संहिताओं को करीब से जानने का अवसर—बीएचईएल दशहरा मैदान में भव्य प्रदर्शनी
- पटना में गंगा पर दौड़ेगी वाटर मेट्रो, 1200 करोड़ की योजना से बदलेगी शहर की तस्वीर
- रांची एयरपोर्ट पर बढ़ा हवाई सफर का क्रेज, दो महीने में 3.68 लाख यात्रियों ने भरी उड़ान

